Trending

शशि शेखर वेम्पति‍ बने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के नए अध्यक्ष 

केंद्र सरकार ने शशि शेखर वेम्पति‍ को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) का अध्यक्ष नियुक्त किया है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा इस नियुक्ति की अधिसूचना जारी की गई। प्रसार भारती के पूर्व CEO, शशि शेखर वेम्पति, तीन वर्षों की अवधि के लिए केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के नए अध्यक्ष होंगे। इससे पहले, उन्होंने प्रसार भारती के CEO के रूप में कार्य किया था।

शशि शेखर वेम्पति‍ को मीडिया, प्रसारण और सार्वजनिक संचार के क्षेत्र में व्यापक अनुभव प्राप्त है। उनकी नियुक्ति से केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के कामकाज को और मजबूती मिलने की उम्मीद है। वेम्पति इस पद पर प्रसून जोशी की जगह लेंगे, जिन्होंने हाल ही में प्रसार भारती के चेयरमैन का पद संभाला है। प्रसून जोशी के नए पद पर जाने के बाद उन्होंने सीबीएफसी के चेयरपर्सन पद से इस्तीफा दे दिया था। इसी वजह से यह पद खाली हुआ और अब सरकार ने वेम्पति को यह जिम्मेदारी सौंपी है। मंत्रालय ने अपने बयान में इस बदलाव को जरूरी और समयानुकूल बताया है, ताकि कामकाज बिना किसी रुकावट के चलता रहे।

केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC), जिसे सेंसर बोर्ड भी कहा जाता है, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अधीन एक वैधानिक निकाय है, जो 1952 के सिनेमैटोग्राफ अधिनियम के तहत भारत में फिल्मों के सार्वजनिक प्रदर्शन को ‘U’, ‘UA’, ‘A’ और ‘S’ जैसी रेटिंग्स के माध्यम से प्रमाणित करता है।

Related Articles

Back to top button