हर साल 6 मई को मनाया जाता है इंटरनेशनल नो डाइट डे

हर साल 6 मई को इंटरनेशनल नो डाइट डे मनाया जाता है, जो बॉडी पॉजिटिविटी और हेल्दी लाइफस्टाइल का संदेश देता है। यह दिन डाइटिंग के दबाव से बाहर निकलने और खुद को स्वीकार करने के लिए प्रेरित करता है।
इंटरनेशनल नो डाइट डे की शुरुआत 1992 में ब्रिटेन की मैरी इवांस यंग ने की थी। वह खुद ईटिंग डिसऑर्डर जैसी समस्या से गुजर चुकी थीं, इसलिए उन्होंने करीब से देखा कि कैसे समाज में पतले शरीर को लेकर एक अनहेल्दी दबाव बना हुआ है। इसी को बदलने के लिए उन्होंने इस दिन की शुरुआत की, ताकि लोग अपने शरीर को लेकर सहज महसूस करें और गलत तरीके की डाइटिंग से दूर रहें।
2026 की थीम क्या कहती है :
No diet day theme 2026 की बात करें तो हर साल इस दिन को एक खास थीम के साथ मनाया जाता है और 2026 की थीम भी कुछ ऐसा ही मैसेज देती है – ” खुद से प्यार करें और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं।” इसका फोकस इस बात पर है कि लोग वजन घटाने के पीछे भागने के बजाय अपने शरीर की जरूरतों को समझें और संतुलित खानपान पर ध्यान दें।



