Trending

मैनचेस्टर सिटी एफए कप के फाइनल में, प्रीमियर लीग की रेस में आर्सेनल फिर टॉप पर

मैनचेस्टर सिटी एक बार फिर एफए कप फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच गया है, जबकि आर्सेनल प्रीमियर लीग में फिर से शीर्ष स्थान हासिल करने में सफल रहा। सिटी ने वेम्बली में खेले गए मुकाबले में साउथेम्प्टन को 2-1 से हराकर रिकॉर्ड चौथी बार एफए कप के फाइनल में अपनी जगह पक्की की।

दूसरे हाफ में एक गोल से पीछे चल रही सिटी ने निको गोंजालेज के 87वें मिनट में किए गए गोल से शानदार वापसी करते हुए जीत दर्ज की। इस जीत के साथ सिटी की घरेलू स्तर पर तीन खिताब जीतने की उम्मीदें अब भी कायम हैं। टीम पहले ही इंग्लिश लीग कप जीत चुकी है और प्रीमियर लीग खिताब के लिए आर्सेनल को कड़ी टक्कर दे रही है।

प्रीमियर लीग में आर्सेनल ने एबेरेची एज़े के गोल से न्यूकैसल यूनाइटेड के खिलाफ 1-0 की जीत हासिल की, जिससे उसने सिटी पर तीन अंकों की बढ़त बना ली। आर्सेनल के 34 मैचों में 73 अंक हैं, जबकि सिटी के 33 मैचों में 70 अंक हैं।

@ManCity

वहीं, लिवरपूल ने क्रिस्टल पैलेस को 3-1 से हराकर गोल अंतर के आधार पर चौथे स्थान पर कब्जा कर लिया। इस जीत के साथ उसने एस्टन विला को पीछे छोड़ दिया, जिसे फुलहम से 1-0 की हार झेलनी पड़ी। इस सत्र के अंत में लिवरपूल छोड़ने वाले मोहम्मद सलाह ने शायद क्लब के लिए अपना आखिरी मैच खेल लिया है।

पैलेस के खिलाफ मुकाबले के दूसरे हाफ में चोट लगने के कारण उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा। उनकी हैमस्ट्रिंग में खिंचाव है, जिसके जल्द ठीक होने की संभावना कम है। प्रीमियर लीग के अंतिम दौर के मुकाबले 24 मई को खेले जाएंगे।

Related Articles

Back to top button