Trending

वित्तीय आचरण पर उठते सवालों के बीच नेपाल के गृह मंत्री सुधन गुरुंग का इस्तीफा

नेपाल के गृह मंत्री सुधन गुरुंग ने अपने निवेशों को लेकर उठे सवालों के बाद, अपनी नियुक्ति के एक महीने से भी कम समय में इस्तीफा दे दिया है। गुरुंग ने बुधवार (22 अप्रैल, 2026) को एक सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से अपने इस्तीफे की घोषणा की। वह बालेन शाह सरकार में गृह मंत्री थे और उन पर विवादास्पद कारोबारी दीपक भट्ट के साथ वित्तीय संबंधों व संदिग्ध निवेश के आरोप लगे थे। उन्होंने “नैतिकता” का हवाला देकर इस्तीफा दिया, ताकि निष्पक्ष जांच हो सके। उन्होंने प्रधानमंत्री बालेन शाह की पार्टी राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी का प्रतिनिधित्व करते हुए गोरखा निर्वाचन क्षेत्र संख्या-1 से चुनाव में जीत हासिल की थी। लेकिन, लगातार विवादों में घिरने के बाद, उन्हें 26 दिनों के भीतर ही इस्तीफा देने के लिए मजबूर होना पड़ा।

सुदन गुरुंग एक गैर राजनीतिक परिवार से आते हैं। उनकी राजनीति में पहचान पिछले साल हुए Gen-Z आंदोलन के दौरान मिली। जब नेपाल में पिछले साल Gen-Z आंदोलन परवान चढ़ा, तब तत्कालीन प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगा दिया। इसके बाद हामी नेपाल नाम के एक संगठन ने युवाओं को संगठित करना शुरू कर दिया। सुदन गुरुंग इसी हामी नेपाल संगठन के नेता हैं। आक्रामक तरीके से भाषण देने की शैली के कारण सुदन गुरुंग युवाओं में जल्द लोकप्रिय हो गए। हालांकि, वो खुद को एक एक्टिविस्ट बताते हैं। उनके एनजीओ का रजिस्ट्रेशन 2020 में हुआ है। गुरुंग का संगठन नेपाल में प्राकृतिक आपदाओं के समय लोगों की मदद करने का दावा भी करता है।

गुरुंग ‘हामी नेपाल’ नामक गैर-सरकारी संगठन के संस्थापक हैं और सितंबर 2025 में हुए जेनरेशन Z-नेतृत्व वाले विरोध प्रदर्शनों में सक्रिय थे।

Related Articles

Back to top button