Trending

जापान में 7.5 तीव्रता का भूकंप : सुनामी का अलर्ट जारी

जापान में सोमवार को एक शक्तिशाली भूकंप ने लोगों को दहशत में डाल दिया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता लगभग 7.5 मापी गई है। ये भूकंप देश के उत्तर-पूर्वी तट के पास समुद्र में आया, जिसके बाद तुरंत सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के मुताबिक, भूकंप की गहराई करीब 10 किलोमीटर थी, जिससे इसके असर को ज्यादा खतरनाक माना जा रहा है। इस झटके के बाद अधिकारियों ने चेतावनी दी कि तटीय इलाकों में 3 मीटर तक ऊंची सुनामी लहरें आ सकती हैं।

सरकार ने तुरंत आपातकालीन कदम उठाते हुए प्रभावित इलाकों-जैसे इवाते,आओमोरी और होक्काइडो में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है।प्रधानमंत्री सानाए ताकाइची ने भी लोगों से अपील की है कि वो बिना देरी के ऊंचे इलाकों या राहत शिविरों की ओर जाएं। भूकंप के झटके इतने तेज थे कि कई जगहों पर लोग खड़े तक नहीं रह पाए। जापान की भूकंपीय तीव्रता मापने के सिस्टम में इसे ‘अपर 5’ लेवल का झटका माना गया है, जो काफी खतरनाक श्रेणी में आता है।

Related Articles

Back to top button