Trending

सागरमाला परियोजना: 6.06 लाख करोड़ रुपये के निवेश से बदल रहा है भारत का समुद्री परिदृश्य

भारत का बंदरगाह-आधारित विकास अब एक नए और उच्च-क्षमता वाले चरण में प्रवेश कर रहा है। केंद्र सरकार के महत्वाकांक्षी ‘सागरमाला कार्यक्रम’ के तहत देश भर में 6.06 लाख करोड़ रुपये के भारी-भरकम निवेश वाले 845 प्रोजेक्ट्स पर काम चल रहा है।

आधिकारिक रिपोर्टों के अनुसार, इनमें से 1.57 लाख करोड़ रुपये की लागत वाले 315 प्रोजेक्ट्स पहले ही सफलतापूर्वक पूरे हो चुके हैं। इस पहल से भारत की समुद्री क्षमता में तेजी से इजाफा हो रहा है। क्षमता विस्तार का यह असर जमीनी स्तर पर भी दिखने लगा है। उदाहरण के लिए, केवल सात नए तटीय बर्थ प्रोजेक्ट्स ने ही 9.84 मिलियन टन प्रति वर्ष की क्षमता जोड़ी है। इसका परिणाम है कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्रमुख बंदरगाहों ने 915 मिलियन टन कार्गो हैंडलिंग का एक नया रिकॉर्ड दर्ज किया है।

Related Articles

Back to top button