Trending

भारत ने ईरान को भेजी चिकित्सा सहायता की दूसरी खेप, ईरानी राजदूत ने बताया ‘विश्वसनीय भागीदार’

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मानवीय सहयोग को आगे बढ़ाते हुए भारत ने ईरान को चिकित्सा सहायता की दूसरी खेप रवाना कर दी है। यह कंसाइनमेंट शनिवार को ईरान की रेड क्रिसेंट सोसाइटी को भेजा गया। मौजूदा संघर्ष के बीच भारत का यह कदम दोनों देशों के बीच बढ़ते मानवीय सहयोग और मजबूत रिश्तों को दर्शाता है।

भारत में ईरान के राजदूत फथली ने इस सहायता की जमकर सराहना की है। उन्होंने कहा, “भारत के लोगों ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि वे कठिन समय में एक विश्वसनीय और दयालु भागीदार हैं।” यह चिकित्सा सहायता ऐसे समय में भेजी गई है जब ईरान को दवाओं और मेडिकल सप्लाई की सख्त जरूरत है।

Related Articles

Back to top button