Trending

तीसरे मैच से पहले मुंबई के लिए खुशखबरी, नेट्स पर लौटे कप्तान हार्दिक पांड्या

आईपीएल 2026 के अपने तीसरे मैच से पहले मुंबई इंडियंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। मंगलवार को गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस को अपने तीसरे लीग मैच में उतरना है।

इससे पहले अच्छी बात यह है कि रविवार, 5 अप्रैल को हार्दिक पांड्या नेट्स में लौट आए हैं और उन्होंने टीम के साथ ट्रेनिंग शुरू कर दी है। शनिवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में हुए दोपहर के मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ वे उपलब्ध नहीं थे।

सूर्यकुमार यादव ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में मुंबई इंडियंस की लीड की और टॉस के समय कन्फर्म किया था कि हार्दिक पांड्या ‘अस्वस्थ’ हैं। एमआई को हार्दिक की गैरमौजूदगी में कुछ बदलाव करने पड़े, जिसमें दीपक चाहर और कॉर्बिन बॉश को शामिल किया गया और ट्रेंट बोल्ट को बाहर किया गया। हालांकि, यह कॉम्बिनेशन काम नहीं आया, क्योंकि टीम को हार का सामना करना पड़ा।

साभार : गूगल

एक क्रिकेट साइट के मुताबिक, ट्रेनिंग सेशन में हार्दिक अच्छे मूड में दिखे और मैदान पर वापसी कर सकते हैं। वार्मअप करने के बाद हार्दिक पांड्या ने बॉलिंग से शुरुआत की। खाली नेट में बॉलिंग की और अच्छी पेस से यॉर्कर फेंकीं।

बैटिंग कोच किरोन पोलार्ड के साथ वे नेट्स में नजर आए थे। उनके बल्ले पर बॉल अच्छी तरह से आ रही थी। जाहिर है कि वह अब मंगलवार को होने वाले मैच के लिए पूरी तरह फिट हो सकते हैं। मुंबई आज भी ट्रेनिंग करेगी, जहां चीजें पूरी तरह स्पष्ट हो जाएंगी।

हार्दिक पांड्या ने आईपीएल 2026 में एमआई के पहले मैच में 3 ओवर में 39 रन देकर एक विकेट लिया था, जबकि बल्ले से 11 गेंदों में 18 रन बनाए थे। मुंबई इंडियंस ने सीजन का पहला मैच 6 विकेट से जीता था, जबकि टीम दिल्ली कैपिटल्स से इतने ही विकेट से हार गई।

मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल में छठे स्थान पर है। टीम के खाते में 2 पॉइंट्स जरूर हैं, लेकिन नेट रन रेट माइनस में है। ऑरेंज कैप की रेस में मुंबई इंडियंस के लिए रोहित शर्मा तीसरे नंबर पर हैं, जबकि पर्पल कैप की रेस में कोई भी एमआई का गेंदबाज टॉप 5 में शामिल नहीं है।

Related Articles

Back to top button