Trending

आईपीएल : हर साल करोड़ों की बोली, फिर भी नहीं चमके शाहरुख खान

आईपीएल एक ऐसा मंच है, जहां युवा प्लेयर्स को अपनी परफॉर्मेंस दिखाने का एक्सपोजर मिलता है। कई खिलाड़ी तो नीलामी में 20 लाख के बेस प्राइज पर ही पिक होने पर खुश हो जाते हैं, उन्हें पता होता है कि अगर खेलने का मौका मिला और वह मौके पर चौका मार अपनी काबिलियत दुनिया को दिखाने में कामयाब रहे तो आने वाले सालों में उनकी कीमत 10-20 गुना आराम से होती है।

मगर कई खिलाड़ियों की काबिलियत फ्रेंचाइजी डोमेस्टिक क्रिकेट से भांप लेती है और उनपर बड़ी बोली लगाती है। आईपीएल नीलामी में एक अनकैप्ड खिलाड़ियों को सेक्शन आता है, जहां फ्रेंचाइजी उन खिलाड़ियों पर बोली लगाती है जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू नहीं किया होता।

कई अनकैप्ड खिलाड़ी फ्रेंचाइजियों की उम्मीदों पर खरा उतरते हैं और अपनी कीमत के साथ न्याय करते हैं। वहीं कई खिलाड़ी आईपीएल जैसे बड़े मंच का दबाव नहीं झेल पाते और इतनी चकाचौंध में उनका परफॉर्मेंस बाहर नहीं निकल पाता।

साभार : गूगल

ऐसे में टीमें जल्द ही उनसे कन्नी काट लेती है और नए खिलाड़ियों में निवेश करना शुरू कर देती है। मगर आज हम आपको ऐसे खिलाड़ी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिस पर आईपीएल फ्रेंचाइजियां पिछले 6 सीजन से करोड़ों रुपए फूंक रही है, मगर अभी तक उसके बल्ले से वैसा रिटर्न नहीं देखने को मिला है।

यहां हम बात गुजरात टाइटंस के विस्फोटक बल्लेबाज शाहरुख खान की कर रहे हैं। शाहरुख खान का डोमेस्टिक क्रिकेट में काफी नाम है। वह बड़े-बड़े शॉट्स खेलने के लिए माहिर हैं। जिस वजह से आईपीएल टीमें उनपर हर साल करोड़ों रुपए खर्च रही है, मगर उनका परफॉर्मेंस बेहद निराशानजक रहा है।

आईपीएल 2021 की नीलामी में पंजाब किंग्स ने सबसे पहले शाहरुख खान को 5.25 करोड़ रुपए की मोटी रकम खर्च कर अपनी टीम में शामिल किया था। 2022 की नीलामी से पहले उन्हें रिलीज कर दिया गया, मगर पंजाब ने फिर उन्हें कीमत बढ़ाकर 9 करोड़ में अपने स्क्वॉड में फिर से शामिल किया।

आईपीएल 2022 और 2023 में शाहरुख खान पंजाब की टीम में रहे और उन्हें 9-9 करोड़ रुपए मिले। जब तीन सीजन में उनके बल्ले से 500 रन भी नहीं निकले तो पंजाब किंग्स ने उन्हें पूरी तरह से रिलीज करने का फैसला किया।

2024 की नीलामी में गुजरात टाइटंस ने उन पर दांव लगाया। जीटी ने उन्हें 7.4 करोड़ रुपए में खरीदा। इसके बाद 2025 में उन्हें गुजरात ने 4 करोड़ में रिटेन किया। 2026 में भी वह जीटी का हिस्सा हैं और उन्हें 4 करोड़ की सैलरी मिल रही है।

इस तरह शाहरुख खान पिछले 6 सालों में 38.65 करोड़ रुपए कमा चुके हैं। अब बात उनकी आईपीएल परफॉर्मेंस की करें तो, उन्हें पिछले 6 सीजन में 57 मैच खेलने का मौका मिला है, जिसमें उन्होंने मात्र 20.75 की औसत के साथ 747 रन बनाए हैं। टीमें उन्हें निचले क्रम में भेजती है, ताकि वह अपनी पावरहिटिंग का इस्तेमाल कर पारी का अंत कर सकते, मगर अभी तक वह उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे हैं।

Related Articles

Back to top button