रिलीज विवाद पर ‘पेड्डी’ के मेकर्स ने तोड़ी चुप्पी

पटना रू राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज एक दिवसीय दौरे पर बिहार आ रहीं है। राष्ट्रपति अंतरराष्ट्रीय नालंदा विश्वविद्यालय के दूसरे दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगी। इस कार्यक्रम काे सिर्फ अकादमिक नहींए बल्कि भारत की प्राचीन विरासत और आधुनिक कूटनीति का संगम भी माना जा रहा है।
राष्ट्रपति राजगीर स्थित नालंदा विश्वविद्यालय के भव्य समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर मेधावी विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान करेंगी। इस मौके पर 31 देशों से आए 617 छात्र.छात्राएं मौजूद रहेंगे। राष्ट्रपति विश्व प्रसिद्ध नालंदा महाविहार के खंडहर के भग्नावशेषों काे भी देखेंगी।
राष्ट्रपति के दौरे को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं। नालंदा के साथ.साथ गयाए पटनाए जहानाबाद समेत आठ से अधिक जिलों से करीब ढाई हजार पुलिस और प्रशासनिक अफसरों की तैनाती की गई है। समारोह में विदेशमंत्री एस जयशंकरए राज्यपाल सैयद अता हसनैन और कुलपति प्रोण् सचिन चतुर्वेदी समेत कई नामचीन लोग शामिल होंगे।



