संभल में लव जिहाद! नर्स का बार-बार रेप करता था डॉक्टर जैदी, गर्भवती होने पर खिलाता था गोलियां

Sambhal : उत्तर प्रदेश के संभल जिले के एक अस्पताल में कार्यरत नर्स ने डॉक्टर जैदी पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिन्होंने उस पर 2022 से लगातार रेप करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि आरोपी डॉक्टर ने न सिर्फ बार-बार उसके साथ बलात्कार किया, बल्कि उसे जान से मारने की धमकी भी दी। इसके अलावा, नर्स ने यह भी आरोप लगाया है कि डॉक्टर ने जबरन गर्भपात की गोलियां खिलाईं और उसकी सेहत को नुकसान पहुंचाया।
मामले की शुरुआत तब हुई जब पीड़िता ने अपनी शिकायत संभल कोतवाली में दर्ज कराई। कोतवाली प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि 20 मार्च को डॉक्टर जैदी और उसके पिता असलम के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने तुरंत ही मामले की जांच शुरू कर दी है।
शिकायतकर्ता नर्स ने बताया कि वह दिसंबर 2022 से चौधरी सराय स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में नौकरी कर रही है। वह अस्पताल के ऊपर बने कमरे में रहती है। उसने आरोप लगाया कि अस्पताल के संचालक डॉक्टर जैदी ने उसे 2022 से कई बार अपने हवस का शिकार बनाया। जब उसने इन बातों को किसी को बताने की कोशिश की, तो आरोपी डॉक्टर ने उसे जान से मारने की धमकी दी।
पीड़िता ने कहा कि आरोपी के कृत्यों और गर्भपात के लिए खिलाई गई दवाइयों से वह बीमार रहने लगी है। तनाव और डर के कारण वह मानसिक रूप से भी कमजोर हो गई है। जब उसने अपनी मां को इन घटनाओं के बारे में बताया, तो वे दोनों अस्पताल पहुंचीं। वहां पीड़िता का सामना आरोपी के पिता असलम से हुआ, जिन्होंने उनके साथ दुर्व्यवहार किया।
संभल कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपी डॉक्टर जैदी और उसके पिता असलम के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और दोनों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।



