गोलों की बरसात में इंटर मियामी ने न्यूयॉर्क को हराया, मेसी ने किया मैच को जीवंत
इंटर मियामी सीएफ ने अपनी जीत की लय को बनाए रखा। टीम ने एक रोमांचक मुकाबले में न्यूयॉर्क सिटी एफसी को 3-2 से हराते हुए शानदार प्रदर्शन किया। एमएलएस रेगुलर सीजन में यह इंटर मियामी की लगातार चौथी जीत है।
टीम के डिफेंडर गोंजालो लुजा, माइकल और कप्तान लियोनेल मेसी द्वारा किए गए गोलों ने इस जीत में अहम योगदान दिया। इंटर मियामी ने मैच की शुरुआत ही धमाकेदार तरीके से की और चौथे मिनट में बढ़त बनाई। पहले गोल की जिम्मेदारी गोंजालो लुजान ने निभाई। टेलास्को जोस सेगोविया के प्रयास असफल होने के बाद, लुजान ने रिबाउंड का फायदा उठाते हुए इंटर मियामी को 1-0 की बढ़त दिलाई।
न्यूयॉर्क सिटी एफसी ने जोरदार वापसी की और मैच के 17वें मिनट में निकोलस फर्नांडीज के गोल से स्कोर 1-1 से बराबर हो गया। इसके बाद मेसी ने दो गोल बनाने के मौके बनाए, लेकिन उन्हें पहले हाफ में सफलता नहीं मिली। हाफ-टाइम तक स्कोर 1-1 की बराबरी पर रहा।

मैच के दूसरे हाफ की शुरुआत में मेजबान टीम ने 59वें मिनट में अगस्टिन ओजेडा के गोल से बढ़त हासिल की। इसके तुरंत बाद, 61वें मिनट में मेसी ने फ्री किक के जरिए इंटर मियामी के लिए गोल दागते हुए स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया। यह मेसी का इस रेगुलर सीजन में चौथा गोल था।
इंटर मियामी ने 74वें मिनट में अपनी बढ़त वापस पा ली। बॉक्स के दाएं छोर से माइकल ने एलन द्वारा पिच के बाईं तरफ से दी गई सटीक क्रॉस का शानदार हेडर से फायदा उठाया। यह माइकल का इंटर मियामी के लिए पहला गोल था, जबकि एलन का यह इस लीग अभियान में दूसरा असिस्ट था।
इंटर मियामी की डिफेंसिव लाइन ने शानदार प्रदर्शन किया और न्यूयॉर्क सिटी को कोई वापसी करने का मौका नहीं दिया। न्यूयॉर्क सिटी की तरफ से मैच के 90वें मिनट में टैलेस मैग्नो ने गोल करने की कोशिश की, लेकिन अयाला ने इसे रोक दिया।
इसके बाद स्टॉपेज टाइम के पांचवें मिनट में सेंट क्लेयर ने एडेन ओ’नील के हेडर को बचाया। न्यूयॉर्क सिटी स्कोरलाइन 2-3 नहीं बदल सका और इंटर मियामी ने यांकी स्टेडियम में 3 प्वाइंट्स हासिल किए।
इंटर मियामी इस सीजन का पहला घरेलू मैच 4 अप्रैल को खेलेगा, जब वह ऑस्टिन एफसी की मेजबानी करेगा। यह मुकाबला नु स्टेडियम में ऐतिहासिक उद्घाटन मैच होगा।



