Trending

उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और गृहमंत्री ने नवरोज की बधाई दी

नई दिल्ली : उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को नवरोज के अवसर पर देशवासियों को बधाई दी।

 

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने सोशल मीडिया एक्स पर अपने संदेश में कहा कि नवरोज का यह पावन अवसर सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए। उन्होंने कामना की कि नया साल सभी के लिए खुशियों से भरा हो।

 

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने अपने संदेश में लिखा कि यह नया साल सभी के जीवन में समृद्धि और खुशियां लेकर आए। उन्होंने सभी के अच्छे स्वास्थ्य और मनोकामनाओं की पूर्ति की प्रार्थना की।

 

गृहमंत्री अमित शाह ने नवरोज पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए अच्छे स्वास्थ्य, समृद्धि और खुशी की कामना व्यक्त की। उन्होंने अपने एक्स पोस्ट में कहा कि नवरोज का यह दिन हमारी एकता को मजबूत करे और सभी के लिए अच्छे स्वास्थ्य, समृद्धि और खुशियों के द्वार खोले।

 

उल्लेखनीय है कि नवरोज मुख्य रूप से ईरान और मध्य एशिया में पारसी समुदाय द्वारा मनाया जाने वाला नव वर्ष का त्योहार है। यह 21 मार्च के आसपास वसंत ऋतु की शुरुआत में आता है। भारत में यह विशेष रूप से पारसी समुदाय द्वारा मुंबई और पुणे जैसे क्षेत्रों में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है।

Related Articles

Back to top button