Trending

शुभमन गिल को बाहर करने पर चौंके फैंस, चेतेश्वर पुजारा बोले— आईपीएल में करेंगे दमदार वापसी

टी20 वर्ल्ड कप 2026 स्क्वॉड का ऐलान जब हुआ था तो हर कोई हैरान था, क्योंकि उस टीम में उप-कप्तान शुभमन गिल का नाम नहीं था। बीसीसीआई टी20 वर्ल्ड कप के लिए शुभमन गिल को तैयार कर रही थी, मगर उनकी खराब फॉर्म को देखते हुए चयनकर्ताओं नें उन्हें स्क्वॉड से बाहर रखना ही सही समझा।

अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा का मानना है कि गिल इसी को अपनी मोटिवेशन बनाकर आईपीएल में उतरना चाहेंगे और वह इस रंगारंग लीग में ताबड़तोड़ रन बनाकर भारतीय टी20 स्क्वॉड में एक बार फिर जगह बना सकते हैं। बता दें, शुभमन गिल भारत की टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान हैं।

जियोहॉटस्टार पर बात करते हुए एक्सपर्ट पुजारा ने गिल को “तीनों फॉर्मेट के लिए उपयुक्त एक बेहतरीन खिलाड़ी” बताया और कहा कि आईपीएल में उनका शानदार प्रदर्शन, भारत की टी-20 टीम में उनकी वापसी का रास्ता खोल सकता है।

साभार : गूगल

पुजारा ने कहा, “टी-20 वर्ल्ड कप टीम में जगह न मिलना शुभमन गिल को जरूर जोश से भर देगा। वह एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं जो तीनों फॉर्मेट के लिए उपयुक्त हैं।

अगर उनका आईपीएल 2026 सीजन अच्छा रहता है, तो वह निश्चित रूप से भारत की टी-20 टीम में अपनी जगह बना लेंगे। वह टेस्ट टीम की कप्तानी कर रहे हैं और वनडे के भी कप्तान हैं। वह तीनों फॉर्मेट में खेलने वाले खिलाड़ी हैं। अगर उनका सीजन अच्छा रहता है, तो वह भारतीय टीम की योजनाओं में फिर से शामिल हो जाएंगे।”

उन्होंने आगे कहा, “उन पर थोड़ा दबाव जरूर होगा, क्योंकि वह सबसे छोटे फॉर्मेट में भारत की टीम का हिस्सा नहीं रहे हैं। लेकिन साथ ही, यह उनके लिए एक शानदार मौका है कि वह जिस तरह से बल्लेबाजी करते आ रहे हैं, उसे जारी रखें।

उन्हें अपनी बल्लेबाजी की गति थोड़ी और बढ़ाने की कोशिश करनी चाहिए, क्योंकि वह इसी चीज पर काम कर रहे हैं। यह आईपीएल सीजन उनके लिए यह साबित करने का एकदम सही मौका है कि वह 150 से 160 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाज़ी कर सकते हैं।” पुजारा ने आगे कहा।

 

Related Articles

Back to top button