आईपीएल 2026 से पहले आरसीबी कैंप में जोश, विराट ने टीम को किया मोटिवेट
आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला पिछली बार की चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच 28 मार्च को खेला जाएगा। यह मैच आरसीबी के होम ग्राउंड एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में आयोजित होगा। इस मुकाबले और पूरे सीजन में शानदार प्रदर्शन के लिए आरसीबी कैंप में खिलाड़ी जमकर अभ्यास कर रहे हैं।
अभ्यास सत्र के दौरान दिग्गज खिलाड़ी और टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने अपने साथियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया और बिना समय गंवाए पूरी क्षमता के साथ खेलने की अपील की। कोहली ने कहा कि खिताब को डिफेंड करने के लिए टीम को और बेहतर तैयारी के साथ मैदान पर उतरना होगा।
आरसीबी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अभ्यास सत्र का एक वीडियो साझा किया है, जिसमें विराट कोहली टीम के खिलाड़ियों से बातचीत करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा, “पिछले दो-तीन सीजन में हमने काफी मेहनत की है, जिसके बाद हम पिछली बार ट्रॉफी जीत सके।

अब चुनौती और कठिन होगी क्योंकि दूसरी टीमें और ज्यादा तैयारी के साथ आएंगी। सीजन शुरू होने से पहले हम इन दिनों को बर्बाद नहीं कर सकते। हमें पूरी तरह तैयार रहना होगा और हर सेशन का पूरा उपयोग करना होगा।”
कोहली ने यह भी जोर देकर कहा कि सभी खिलाड़ियों को अपना 120 प्रतिशत देना होगा। विराट कोहली 2008 से ही आरसीबी का हिस्सा हैं। वे लंबे समय तक टीम के कप्तान भी रहे हैं और टीम के सबसे सफल खिलाड़ियों में गिने जाते हैं। उनके प्रदर्शन में लगातार स्थिरता देखने को मिली है।
आरसीबी ने आईपीएल 2025 का खिताब जीता था, जो टीम का पहला खिताब था, और इसमें कोहली की भूमिका बेहद अहम रही थी। उन्होंने 15 मैचों में 8 अर्धशतक लगाते हुए कुल 657 रन बनाए थे।
𝑫𝒂𝒚 1️⃣. 𝑾𝒐𝒓𝒌 𝒎𝒐𝒅𝒆 🔛. ❤️🔥
Head Coach Andy Flower’s welcome to the new members of the squad, and Virat’s pep talk in the first practice session of #IPL2026 at ನಮ್ಮ Chinnaswamy. 👊
Watch more on @bigbasket_com presents RCB Bold Diaries. 🎥#PlayBold #ನಮ್ಮRCB pic.twitter.com/ee8mPnIgWb
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) March 20, 2026
कोहली अब अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, ऐसे में इस फॉर्मेट में उन्हें देखने का एकमात्र मंच आईपीएल ही है। फैंस एक बार फिर उनसे धमाकेदार प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे हैं।



