Trending

डेथ ओवर्स का किंग : जसप्रीत बुमराह और उनके अविश्वसनीय आंकड़े

जसप्रीत बुमराह भारतीय टीम की गेंदबाजी की किंग हैं। खासकर डेथओवर्स में जसप्रीत बुमराह का कोई तोड़ किसी के पास नहीं है। जसप्रीत बुमराह के जितने ज्यादा ओवर मैच में बाकी होते हैं, उतनी ही ज्यादा परेशानी सामने वाली टीम के लिए रहती है।

इंग्लैंड के खिलाफ हाई स्कोरिंग सेमीफाइनल में भी जसप्रीत बुमराह ने इस बात को सिद्ध कर दिया था कि उनका तोड़ आज भी किसी के पास नहीं है।

इतना ही नहीं, टी20 वर्ल्ड कप 2024 से अब तक के आंकड़ों पर ध्यान दें तो डिफेंड करते हुए डेथ ओवर्स में सिर्फ एक ही छक्का उन्होंने खाया है और उनका इकॉनमी रेट 5 से भी कम का है। बुमराह ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 से और टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल तक 9 मैचों में डिफेंड करते हुए डेथ ओवर्स में गेंदबाजी की है।

14 ओवर उन्होंने इन 9 मैचों में किए हैं, लेकिन सिर्फ एक ही गेंद उनकी छक्के के लिए गए हैं। 9 विकेट भी इस दौरान उन्होंने भारत को दिलाए हैं। ऐसा भी नहीं है कि उन्होंने छोटी टीमों के खिलाफ गेंदबाजी की है। इसमें पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड जैसी टीमों का नाम शामिल है।

साभार : गूगल

82 गेंदें जसप्रीत बुमराह ने स्कोर को डिफेंड करते हुए डेथ ओवर्स में फेंकी हैं, जिन पर सामने वाली टीमें कुल 60 रन ही बना सकी हैं।

9 विकेट भारत को मिले हैं, जबकि इकॉनमी रेट 4.39 का रहा है, जबकि डेथ ओवर्स में आराम से टीमें 10 या इससे ज्यादा के रन रेट से रन बनाती हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि वे डेथ ओवर्स के किंग हैं। ये आंकड़े टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के हैं।

आईपीएल ऑक्शन में अगर जसप्रीत बुमराह पर बोली लगाई जाए तो वह आईपीएल के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन जाएंगे। हालांकि, वह ऑक्शन में नजर नहीं आते हैं, क्योंकि मुंबई इंडियंस उन्हें हर बार रिटेन कर लेती है।

अगर ऑक्शन टेबल पर बुमराह का नाम हो तो टीमें अपनी आधा पर्स भी इस खिलाड़ी पर खर्च करने के लिए तैयार रहेंगी। आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले जसप्रीत बुमराह को 20 से भी कम करोड़ रुपये मुंबई इंडियंस से मिले थे, लेकिन वे ऑक्शन में होते तो 30 करोड़ भी हासिल कर सकते थे, लेकिन वे ऑक्शन में आए ही नहीं।

Related Articles

Back to top button