लियोनेल मेस्सी के दो गोल, इंटर मियामी ने ऑरलैंडो सिटी को 4-2 से हराया
लियोनेल मेस्सी ने दूसरे हाफ में दो गोल किए, डिफेंडर टेलास्को सेगोविया ने एक गोल करने के अलावा दो गोल में मदद की, जिससे मौजूदा विजेता इंटर मियामी ने एमएलएस फुटबॉल टूर्नामेंट में ऑरलैंडो सिटी को 4-2 से हराकर इंटर एंड कंपनी स्टेडियम में पहली बार जीत दर्ज की।
पहले हाफ में दो गोल से पीछे होने के बाद, मियामी ने दूसरा हाफ की चौथे मिनट में माटेओ सिल्वेट्टी के गोल से खेल में वापसी की। मेस्सी ने सेगोविया से पास लेकर 57वें मिनट में अपना पहला गोल किया और इंटर मियामी को 2-2 से बराबरी पर आया।
सेगोविया ने 85वें मिनट में गोल करके मियामी को बढ़त दिलाई। मेस्सी ने 90वें मिनट में फ्री किक पर गोल करके मियामी की जीत पक्की कर दी। अर्जेंटीना के इस स्टार खिलाड़ी ने इस तरह एमएलएस में कुल 52 गोल कर लिए हैं।

मार्को पासलिच ने इवान एंगुलो से पास लेकर 18वें मिनट में गोल किया, जिससे ऑरलैंडो सिटी को 1-0 की बढ़त मिली। छह मिनट बाद मार्टिन ओजेडा ने गोल किया, जिससे ऑरलैंडो सिटी को 2-0 की बढ़त मिली, जो हाफ टाइम तक कायम रही।



