कानपुर में आयोजित अग्निवीर भर्ती रैली के सीईई में सफल अभ्यार्थियों के लिए कॉल अप पत्र जारी

लखनऊ: भर्ती वर्ष 2022-23 के लिए अर्मरेना स्टेडियम, कानपुर में अग्निवीर भर्ती रैली के लिए सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईई) 15 जनवरी, 2023 को आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को आरओ (मुख्यालय) लखनऊ में 03 फरवरी, 2023 को कॉल अप लेटर का वितरण किया जायेगा।

जो अभ्यार्थि ने उपरोक्त परीक्षा में मेरिट सूची में आए है, उन्हें सूचित किया जाता है कि वे अपने प्रशिक्षण केंद्रों में जाने के लिए अपने कॉल अप लेटर आरओ (मुख्यालय) लखनऊ से प्राप्त कर लें। 03 फरवरी 2023 को आरएमडीएस सं.1001 से 3254 एवं 5001 से 7416 तक प्रातः 8:30 बजे से सायं 5 बजे तक कॉल अप लेटर का वितरण किया जायेगा। अभ्यार्थियों के पास आरओ (मुख्यालय), लखनऊ द्वारा सीईई के लिए जारी किए गए उनके प्रवेश पत्र होने चाहिए।

अभ्यार्थियों को सरकार द्वारा जारी कोविड-19 एहतियाती दिशानिर्देशों का पालन करने की भी सलाह दी जाती है। अभ्यार्थियों को कार्यालय परिसर में प्रवेश करते समय मास्क पहनना अनिवार्य है।

Related Articles

Back to top button