Trending

थाईलैंड ने कंबोडिया बॉर्डर पर की एयरस्ट्राइक: ट्रंप का कराया समझौता हुआ फेल

राघवेंद्र प्रताप सिंह: अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दुनिया के हर बड़े मंच पर कई युद्ध को रोकने का दावा कर रहे हैं। वो शांति प्रस्तावक भी बन रहे हैं और शांति स्थापना के निर्णायक किरदार भी। ट्रंप का कहना है कि उनकी पहल और मध्यस्थता के चलते कई देशों के बीच युद्ध रुका है। इनमें थाईलैंड और कंबोडिया का युद्ध भी शामिल है। डोनाल्ड ट्रंप की पहल पर ही दोनों देशों के बीच सीजफायर को लेकर समझौता हुआ था। लेकिन नवंबर में हुए इस समझौते के बाद एक बार फिर अब थाईलैंड और कंबोडिया के बीच जंग की शुरुआत हो गई है। थाईलैंड ने कंबोडिया के साथ लगते बॉर्डर के इलाके में एयर स्ट्राइक की है। तनाव बढ़ने के बाद दोनों देशों ने एक-दूसरे पर पहले हमला करने का आरोप लगाया।

बता दें कि इसी साल जुलाई में दोनों देशों के बीच क्षेत्रीय विवादों के कारण पांच दिनों तक लड़ाई हुई थी,जिसमें दर्जनों सैनिक और नागरिक मारे गए थे। थाई सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल विंथाई सुवारी ने कहा कि कंबोडियाई सैनिकों ने हमारे कई इलाकों में पहले गोलीबारी की। उन्होंने कहा कि इस गोलीबारी में थाईलैंड का एक सैनिक मारा गया और चार अन्य सैनिक घायल हो गए। गोलीबारी के बीच प्रभावित इलाकों से नागरिकों को निकाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि थाईलैंड ने कंबोडियाई हमलों को रोकने के लिए सख्त कदम उठाया और कंबोडिया के कई इलाकों में सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने के लिए विमानों का इस्तेमाल किया। इन दोनों देशों के बीच संघर्ष का रुकना क्षेत्रीय शांति, आसियान की प्रगति, दक्षिण पूर्वी दिशा में स्थिरता के लिए जरूरी है।

Related Articles

Back to top button