देश विदेश के इतिहास में 29 जुलाई का महत्व : राघवेन्द्र प्रताप सिंह

भारत और दुनिया के इतिहास में 29 जुलाई की तिथि का महत्व कई कारणों से है। इस दिन भारत के साथ साथ विश्व के इतिहास में कुछ ऐतिहासिक घटनाएं घटी थीं। इनमें से प्रमुख हैं :

1567:  29 जुलाई 1567 को जेम्स VI को स्कॉटलैंड का राजा (किंग) बनाया गया था।

1748 : ईस्ट इंडिया कंपनी की सहायता के लिये ब्रिटिश सेना की पहली सैन्य टुकड़ी भारत पहुंची थी।

1858: यूनाइटेड स्टेट्स और जापान ने हैरिस संधि पर हस्ताक्षर किए थे।

1876 : भारत में साईंस ऐसोसिएशन ( विज्ञान संगठन ) की स्थापना की गई।

1891: प्रसिद्ध समाज सुधारक, शिक्षाशास्त्री और स्वाधीनता सेनानी ईश्वर चन्द्र विद्यासागर निधन हुआ।

1911 : आज ही के दिन मोहन बगान ने पहली बार आईईएफ शील्ड जीती।

1921: जर्मनी में एडोल्फ हिटलर नेशनल सोशलिस्ट जर्मन वर्कस पार्टी के नेता चुने गये थे।

1937 : जापानी सेना ने चीन के बींजिंग और तेनत्सिन शहरों पर कब्जा किया था।

1941: द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी के घटक जापान ने चीन और भारत पर अधिकार करने के लिए अपने सैनिक उतारे।

1949 : ब्रिटिश ब्राडकास्टिंग कार्पोरेशन रेडियो पर प्रसारण शुरू हुआ था।

1957 : संयुक्त राष्ट्र ने अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) का गठन किया गया था।

1968 : पोप षष्ठम ने ईसाइयों के लिए गर्भ निरोधक के इस्तेमाल पर लगी धार्मिक पाबन्दी को बरकरार रखने का ऐलान किया।

1980 : भारत की टीम ने 29 जुलाई 1980 को मास्को ओलंपिक खेलों में आखरी बार हॉकी का स्वर्ण पदक जीता था।

1981: ब्रिटेन के राजकुमार चार्ल्स और राजकुमारी डायना की शादी हुई थी। लंदन के सेंट पॉल कैथेड्रल में प्रिंस चार्ल्स और डायना की शादी हुई थी जिसे दुनिया के 75 करोड़ लोगों ने इस शादी को टेलीविजन पर सजीव देखा।

1982 : आज ही के दिन दिलीप बोस को डेविस कप देशों के प्रबंधन में चुना गया।

1983 : पहले चालक रहित विमान का परीक्षण किया गया था।

1987 : भारत और श्रीलंका के बीच शांति समझौता किया गया था।

1996: कोलकाता में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में योगदान देने वाली प्रमुख महिलाओं में से एक अरुणा आसफ़ अली का निधन हुआ।

2006 : श्रीलंकाई बल्लेबाज माहेला जयवर्धन और कुमार संगकारा ने टेस्ट क्रिकेट में 624 रन की भागीदारी का विश्व रिकार्ड बनाया था।

2007: वैज्ञानिकों ने एथेंस में प्री हिस्टोरिका पीरियड के हाथी के दांत की खोज की थी।

2013 : फ्रांस में कान के एक होटल से 10.3 करोड़ यूरो के हीरे की चोरी हुई थी।

29 जुलाई को महत्वपूर्ण व्यक्तित्वों की जयंती :

1904: आधुनिक भारत की बुनियाद रखने वाली औद्योगिक हस्तियों में से एक जे. आर. डी. टाटा का जन्म हुआ था।

1905: संयुक्त राष्ट्र के दूसरे महासचिव रहे डैग हैमरस्क्जोंल्ड का जन्म हुआ था ।

1931 : ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित तेलुगु भाषा के प्रख्यात कवि सी. नारायण रेड्डी का जन्म हुआ था।

29 जुलाई को हुए महत्वपूर्ण व्यक्तित्वों की पुण्यतिथि :

1891: प्रसिद्ध समाज सुधारक, शिक्षाशास्त्री और स्वाधीनता सेनानी ईश्वर चन्द्र विद्यासागर का निधन हुआ था।

1996 : ‘भारतीय स्वतंत्रता संग्राम’ में योगदान देने वाली प्रमुख महिलाओं में से एक अरुणा आसफ़ अली का निधन हुआ था।

2001 : पौलैण्ड के प्रथम सचिव एडवर्ड गिरेक का निधन हुआ था।

2003 : भारत के एक सुप्रसिद्ध हास्य अभिनेता जॉनी वॉकर का निधन हुआ था।

2009 : जयपुर की महारानी महारानी गायत्री देवी का निधन हुआ था।

2017 – प्रसिद्ध हिन्दी कवयित्री स्नेहमयी चौधरी का निधन हुआ था।

Related Articles

Back to top button