Trending

नहीं रहे एनआरएआई के पूर्व महासचिव बलजीत सिंह सेठी

25 साल तक भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ के महासचिव रहे बलजीत सिंह सेठी का निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे। उनके परिवार में पत्नी, बेटी और बेटा है।

साभार : गूगल

एनआरएआई सीनियर उपाध्यक्ष कालिकेश सिंह देव ने कहा ,‘‘ निशानेबाजी परिवार के लिये यह अपूरणीय क्षति है। देश में खेल के विकास और प्रगति में उनका योगदान अतुलनीय है। आखिरी सांस तक हम जैसे जूनियर्स को मार्गदर्शन देते रहे कि, देश में खेल के संचालन को कैसे बेहतर किया जा सकता है।

एनआरएआई महासचिव सुल्तान सिंह ने कहा,‘‘ खेल में उनके योगदान के लिये पूरा निशानेबाजी जगत उनका ऋणी रहेगा। हमें उनकी कमी खलेगी।

Related Articles

Back to top button