उत्तर प्रदेश की सब जूनियर रोइंग टीम कोलकाता पहुंची, 7 अगस्त से पेश करेगी चुनौती
लखनऊ। 27वीं सब जूनियर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप 2026 के लिए यूपी की सब जनियर टीम का चयन कर लिया गया है। चयनित खिलाड़ी चैंपियनशिप में प्रतिभाग के लिए कोलकाता पहुंच चुके हैं।
27वीं सब जूनियर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप में करेगी प्रतिभाग
उत्तर प्रदेश रोइंग एसोसिएशन के सचिव सुधीर शर्मा ने बताया कि चैंपियनशिप का आयोजन कोलकाता के रविंद्र सरोवर में 5 से 9 अगस्त 2026 तक किया जाएगा, जिसमें स्पर्धाओं की शुरुआत 7 अगस्त से होगी। इस दौरान देशभर के प्रतिभाशाली युवा रोअर विभिन्न स्पर्धाओं में अपनी चुनौती पेश करेंगे। उत्तर प्रदेश की चयनित टीम की घोषणा उत्तर प्रदेश रोइंग एसोसिएशन की चयन समिति के चेयरमैन आदित्य मिश्रा (रिटायर्ड आईपीएस) ने की।
चैंपियनशिप के लिए चयिनत खिलाड़ियों को उत्तर प्रदेश रोइंग एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक डा.दिनेश शर्मा (सांसद), चेयरमैन रेणुका मिश्रा (आईपीएस), अध्यक्ष रानी पक्षालिका सिंह (एमएलए), संरक्षक पवन सिंह चौहान (एमएलसी) एवं उपाध्यक्ष विश्वास स्वरूप अग्रवाल ने खिलाड़ियों को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर उत्तर प्रदेश का गौरव बढ़ाएंगे।
उत्तर प्रदेश सब जूनियर रोइंग टीम
बालक : सार्थक श्रीवास्तव (प्रयागराज), रितेश निषाद (प्रयागराज), कृष्णा यादव (गोरखपुर), अमन यादव (गोरखपुर), अनुराग (गौतमबुद्ध नगर), नमन कुमार (गाजियाबाद) एवं रोहित लोधी (प्रयागराज)।
बालिका : कनक निषाद (गोरखपुर)
कोच : अशोक कुमार (गोरखपुर), पुरुष टीम मैनेजर : राकेश शुक्ला (लखनऊ), महिला टीम मैनेजर : डा श्वेता सुरभि मिश्रा (लखनऊ)।