भारतीय सेना का दमदार प्रदर्शन, बागपत एफसी पर 4-0 की एकतरफा जीत
कोलकाता : भारतीय सेना फुटबॉल टीम ने 135वें इंडियन ऑयल डूरंड कप में अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए बुधवार को किशोर भारती क्रीड़ांगन में ग्रुपबी के मुकाबले में बागपत एफसी को 4-0 से करारी शिकस्त दी।
भारतीय सेना फुटबॉल टीम – 4 (समीरमुर्मू 12′, सैखोमबोरिशसिंह 23′, शुभमराणा 36′, पी. क्रिस्टोफरकामेई 45+2′) बागपत एफसी – 0
समीरमुर्मू, सैखोमबोरिशसिंह, शुभमराणा और पी. क्रिस्टोफरकामेई के गोलों की बदौलत सर्विसेज़ टीम ने आरामदायक जीत दर्ज की। इस जीत के साथ भारतीय सेना ने दो मैचों में पूरे छह अंक हासिल कर लिए, जबकि बागपत एफसी अपने पहले डूरंड कप अभियान का समापन बिना किसी जीत के करने पर मजबूर हुई।
135वें इंडियन ऑयल डूरंड कप के सभी 43 मुकाबलों का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा, जबकि लाइव स्ट्रीमिंग सोनीलिव पर उपलब्ध होगी। पहला मुकाबला जीतकर आत्मविश्वास से भरी भारतीय सेना ने शुरुआत से ही गेंद पर नियंत्रण स्थापित कर लिया। दूसरी ओर, शुरुआती दोनों मुकाबले हार चुकी बागपत एफसी अपने पहले अंक की तलाश में उतरी थी।
मैच के चौथे ही मिनट में बागपत के गोलकीपर अयान भट्टाचार्य को अपनी पेनाल्टी एरिया से काफी बाहर आकर शानदार क्लियरेंस करना पड़ा, जिससे सेना के शुरुआती हमले को रोका जा सका। इसके बावजूद भारतीय सेना लगातार दबाव बनाती रही और समीरमुर्मू का एक प्रयास ब्लॉक कर दिया गया।
12वें मिनट में भारतीय सेना को बढ़त मिली। पी. क्रिस्टोफरकामेई ने समीरमुर्मू की दौड़ को भांपते हुए रक्षापंक्ति के पीछे बेहतरीन फ्लोटेड पास डाला। मुर्मू ने शानदार टाइमिंग के साथ गेंद को नियंत्रित किया और आगे बढ़ चुके गोलकीपर के ऊपर से चिपशॉट खेलकर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी।
इसके बाद सेना ने दोनों विंग्स से लगातार हमले जारी रखे। शुभमराणा और पवारअभिषेक शंकर ने अपने-अपने फ्लैंक से बागपत की रक्षापंक्ति को लगातार परेशान किया। इसी दौरान बागपत को बड़ा झटका लगा, जब डिफेंडर रोहित साइब्या चोटिल होकर मैदान से बाहर चले गए और उनकी जगह स्ट्राइकर सेंथमिलएस को उतारा गया।
मिडफील्ड में क्रिस्टोफरकामेई और लेथाओलेनखोंगसाई ने खेल की गति पूरी तरह नियंत्रित की और 23वें मिनट में इसका फायदा भी मिला। कामेई ने बाएं छोर से सटीक क्रॉस भेजा, जिस पर सैखोमबोरिशसिंह ने शानदार हेडर लगाकर गेंद को गोल में पहुंचा दिया और भारतीयसेना की बढ़त दोगुनी कर दी।
लगभग आधे घंटे बाद बागपत को पहला अच्छा मौका मिला। क्रिस्पिनसी. क्लीटस ने बाएं छोर से बेहतरीन क्रॉस डाला, लेकिन स्थानापन्न सेंथमिलएस का हेडर लक्ष्य से बाहर चला गया। भारतीय सेना ने जल्द ही फिर से मैच पर नियंत्रण स्थापित कर लिया और 36वें मिनट में तीसरा गोल दाग दिया।
क्रिस्टोफरकामेई के एक और सटीक क्रॉस पर परदीपसिंह का हेडर पोस्ट से टकरा गया। रिबाउंड पर बागपत के डिफेंडर गेंद को साफ नहीं कर सके और शुभमराणा ने सबसे पहले प्रतिक्रिया देते हुए नजदीक से गेंद को जाल में पहुंचा दिया।
सर्विसेज़टीम लगातार हवाई हमलों के जरिए खतरा पैदा करती रही। राइट-बैक सुनील बी भी लंबी दूरी के दमदार शॉट से गोल करने के करीब पहुंचे, लेकिन अयानभट्टाचार्य ने शानदार बचाव कर लिया।
पहले हाफ के अतिरिक्त समय में पी. क्रिस्टोफरकामेई ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन पर गोल का तड़का लगाया। पवार अभिषेक शंकर दाएं छोर से अंदर आए और गेंद कामेई को थमा दी। मिडफील्डर ने गेंद को अपने बाएं पैर पर सेट किया और शानदार कर्लिंग शॉट लगाकर गेंद को ऊपरी कोने में पहुंचा दिया। इसके साथ ही भारतीय सेना 4-0 की मजबूत बढ़त लेकर हाफ टाइम में गई।
दूसरे हाफ में बागपत ने अधिक आक्रामक शुरुआत की और मिडफील्ड से हमले बनाने की कोशिश की, लेकिन शफीलपी.पी., परदीपसिंह और सुनीलबी की अगुवाई वाली भारतीय सेना की रक्षापंक्ति बेहद अनुशासित रही और विरोधियों को कोई स्पष्ट मौका नहीं दिया।
हालांकि गेंद पर नियंत्रण भारतीय सेना के पास ही रहा, लेकिन खेल की रफ्तार धीमी पड़ने के कारण टीम अपनी बढ़त को और नहीं बढ़ा सकी। बागपत की ओर से कप्तान आर्यनअमला, मिडफील्डर निंगथौखोंगजामरोहेनसिंह और विंगरक्रिस्पिनसी. क्लीटस ने कुछ अच्छे मूव बनाए, लेकिन संगठित भारतीय सेना की रक्षापंक्ति के सामने वे साफ मौके बनाने में नाकाम रहे।
घंटेभर के खेल के बाद शुभमराणा के पास पांचवां गोल करने का मौका आया, लेकिन उनका कमजोर शॉटभट्टाचार्य ने आसानी से पकड़ लिया। बागपत के गोलकीपर ने मैच के अंतिम चरण में भी शानदार प्रदर्शन जारी रखा। पहले उन्होंने पवार अभिषेकशंकर के बॉक्स के बाहर से लगाए गए दमदार शॉट को बेहतरीन तरीके से रोका और फिर समीरमुर्मू के कर्लिंग प्रयास को डाइव लगाकर बाहर धकेल दिया।
स्थानापन्न तेजस नारायण चौधरी ने भी मिडफील्ड में कई मजबूत रक्षात्मक हस्तक्षेप कर बागपत के लिए सकारात्मक प्रभाव छोड़ा, जबकि ओममोटघरे ने अंत में एक महत्वपूर्ण ब्लॉक लगाकर टीम को और नुकसान से बचाया।
भारतीय सेना ने अंतिम मिनटों तक कई अवसर बनाए, लेकिन कोई और गोल नहीं कर सकी और आराम से मुकाबला अपने नाम कर लिया।
इस जीत के साथ भारतीय सेना फुटबॉल टीम ने ग्रुपबी के शुरुआती दोनों मुकाबले जीतकर पूरे छह अंक हासिल कर लिए हैं, जबकि बागपतएफसी अपने पहले डूरंड कप अभियान का समापन बिना कोई अंक हासिल किए कर रही है।
कल के मुकाबले
• बोडोलैंड एफसी बनाम एफसी1 (ग्रुपएफ) – शाम 4:00 बजे, इंदिरा गांधी एथलेटिक स्टेडियम, गुवाहाटी
• नोंगकसेहएसएस एंड सीसी बनाम लैंगस्निंग एफसी (ग्रुप ई) – शाम 7:00 बजे, जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम, शिलांग
