Trending

एशेज में वापसी की अटकलों पर स्टोक्स ने लगाया विराम, बताया भविष्य का प्लान

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और धाकड़ ऑलराउंडर स्टोक्स ने अगले साल होने वाली एशेज सीरीज के लिए रिटायरमेंट से यू-टर्न की संभावना को खारिज कर दिया है। हालांकि, स्टोक्स ने अपने फ्यूचर प्लान का खुलासा किया है। वह भविष्य में इंग्लैंड क्रिकेट टीम को कोचिंग देना चाहते हैं।

स्टोक्स ने जून में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज के बाद अचानक संन्यास ले लिया था, जिसमें इंग्लैंड को 1-2 से हार मिली। उन्होंने तीसरे टेस्ट के दौरान ही रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था, जिसने सभी को हैरत में डाल दिया।

स्टोक्स ने लव ऑफ क्रिकेट पॉडकास्ट पर कहा, ”मैं फिलहाल लेवल थ्री की कोचिंग कोर्स कर रहा हूं जबकि मैं अभी भी खेल रहा हूं। मैं चाहता हूं कि जिस दिन मेरा खेलना खत्म हो, उस समय तक कोचिंग की सारी औपचारिकताएं पूरी हो जाएं।

साभार : गूगल

तब किसी चीज का इंतजार करने की जरूरत नहीं हो। मैं क्रिकेट से जुड़े रहना चाहता हूं। मैं कोच बनना चाहता हूं। मुझे पता है कि खेलॉ से जुड़ने रहने के लिए मुझे क्या करना है। क्या मैं एक दिन इंग्लैंड का कोच बनना चाहूंगा? बिल्कुल। मैं ऐसा कर चाहूंगा। क्या मुझे लगता है कि ऐसा होगा? मुझे नहीं पता। कोई आइडिया नहीं।”

वहीं, पॉडकास्ट पर जब जोस बटलर ने वापसी की संभावना टटोलने की कोशिश की तो स्टोक्स ने कहा कि कहा कि यू-टर्न का कोई इरादा नहीं। ऑस्ट्रेलिया के हेड कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने हाल ही में कहा था कि अगर स्टोक्स अपना रिटायरमेंट वापस लेकर जून-अगस्त 2027 में इंग्लैंड में होने वाली अगली एशेज सीरीज में खेलते हैं तो यह किसी ‘फेयरीटेल’ जैसा होगा।

उन्होंने कहा, ”अगर आप उस सीरीज को प्रमोट करना चाहते हैं तो शायद यही वह एंगल होगा। आप चाहेंगे कि स्टोक्स रिटायरमेंट से वापस आएं।” स्टोक्स ने रिटायरमेंट का ऐलान एक विवाद के बाद किया था, जिसके कारण उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के दूसरे टेस्ट से बाहर कर दिया गया।

लॉर्ड्स में सीरीज के पहले मैच में जीत के बाद स्टोक्स देर रात एक बार में हुई हाथापाई के दौरान मौजूद थे, जिसमें टीम का एक सिक्योरिटी स्टाफ घायल हो गया था। हालांकि, स्टोक्स खुद उस झगड़े में शामिल नहीं थे, लेकिन वह और पेसर गस एटकिंसन पब में थे। उन्होंने इंग्लैंड टीम के ‘कर्फ्यू’ नियम का उल्लंघन किया था एटकिंसन को भी दूसरे टेस्ट से सस्पेंड किया गया था।

Related Articles

Back to top button