Trending

श्रीलंका दौरे से पहले बढ़ीं भारत की मुश्किलें, बुमराह बाहर, साई सुदर्शन भी पूरी तरह फिट नहीं

जसप्रीत बुमराह श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। ये भारत के लिए बड़ा झटका है, क्योंकि यह सीरीज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खेली जानी है।

हालांकि, बीसीसीआई ने बुमराह के रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है, लेकिन साथ ही साथ एक और जानकारी भी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने दी है, जो दर्शाती है कि  भारतीय टीम की मुश्किलें अभी श्रीलंका दौरे से पहले खत्म नहीं हुई हैं, क्योंकि एक और खिलाड़ी अभी भी चोटिल है, जिसे फिटनेस क्लियरेंस मिलना है।

सोमवार की सुबह बीसीसीआई से बुमराह के रिप्लेसमेंट का ऐलान हुआ। बुमराह की जगह श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में आकिब नबी डार भारतीय टीम का हिस्सा होंगे। इसके अलावा ये जानकारी भी बोर्ड ने दी है कि अभी साई सुदर्शन पूरी तरह ठीक नहीं हैं।

© AFP

अपडेटेड स्क्वॉड के बारे में जानकारी देते हुए बोर्ड ने बताया है कि सुदर्शन को अभी फिटनेस टेस्ट पास करना होगा। उनके नाम के पीछे स्टार मार्क लगा हुआ है, जिसका मतलब भी बोर्ड ने बताया है कि उनका सिलेक्शन फिटनेस क्लियरेंस पर निर्भर है।

साई सुदर्शन पिछले कुछ समय से क्रिकेट की दुनिया की दूर हैं। वे भारत की टेस्ट टीम में इस समय नंबर 3 बैटर हैं। कुछ मौकों पर उन्होंने इस पायदान पर अहम योगदान भी दिया है।

चेतेश्वर पुजारा को ड्रॉप किए जाने और उनके रिटायरमेंट के बाद से इस पायदान पर कई खिलाड़ियों को अपनाया गया है, लेकिन सबसे ज्यादा मौके इस स्थान पर साई सुदर्शन को मिल रहे हैं। वे अच्छी लय में आईपीएल में नजर आए थे और इसके बाद अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच में खेले थे और 81 रन उन्होंने 104 गेंदों में बनाए थे।

अफगानिस्तान के खिलाफ 6 जून से खेले गए टेस्ट मैच के बाद वे श्रीलंका के दौरे पर इंडिया ए टीम का हिस्सा थे और दोनों फर्स्ट क्लास मैचों में शतक उन्होंने जड़ा था।

हालांकि, अब श्रीलंका के मुख्य टूर से पहले वे चोटिल हैं। शुरुआत में जब टीम का ऐलान हुआ था तो तब भी उनकी फिटनेस पर संदेह था। अभी भी वे कब तक फिट होंगे, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। साई सुदर्शन अगर फिट होते हैं तो अच्छी बात होगी, लेकिन अगर फिट नहीं हुए तो फिर किसी अन्य खिलाड़ी पर विचार किया जा सकता है, जो नंबर 3 पर रन बना सकता हो।

Related Articles

Back to top button