आईसीसी रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा, तीनों फॉर्मेट में टॉप-10 पर कब्जा
भारतीय खिलाड़ियों का जलवा आईसीसी द्वारा जारी की गई सभी फॉर्मेट की ताजा रैंकिंग में देखने को मिला। रोहित शर्मा, विराट कोहली जैसे दिग्गजों समेत यशस्वी जायसवाल, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा जैसे युवा खिलाड़ी अपना कमाल दिखा रहे हैं।
बल्लेबाजों की रैंकिंग में सबसे ज्यादा 7 भारतीय खिलाड़ी टॉप-10 में है, जबकि ऑलराउंडर्स की सूची में 4 तो गेंदबाजों की सूची में 2 इंडियन खिलाड़ी लिस्ट में हैं। वहीं टीम रैंकिंग में भी भारत दो फॉर्मेट में पहले पायदान पर है।
ताजा आईसीसी रैंकिंग में शुभमन गिल एकमात्र ऐसे भारतीय हैं, जो दो फॉर्मेट की रैंकिंग में टॉप-10 में हैं। गिल वनडे में पहले पायदान पर हैं, जबकि टेस्ट में में भारतीय कप्तान 7वें नंबर पर हैं। गिल के अलावा कोई और भारतीय ऐसा नहीं है जो एक से ज्यादा फॉर्मेट की किसी भी रैंकिंग में टॉप-10 में हो।

शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ हुई वनडे सीरीज में ताबड़तोड़ प्रदर्शन कर आाईसीसी वनडे रैंकिंग में एक बार फिर नंबर-1 का पायदान हासिल किया है। गिल की वनडे में रेटिंग 800 पार है।
आईसीसी बैटिंग रैंकिंग में टॉप-10 में भारतीय
शुभमन गिल (वनडे और टेस्ट)
विराट कोहली (वनडे)
रोहित शर्मा (वनडे)
यशस्वी जायसवाल (टेस्ट)
ईशान किशन (टी-20)
अभिषेक शर्मा (टी-20)
तिलक वर्मा (टी-20)
आईसीसी बॉलिंग रैंकिंग में टॉप-10 में भारतीय
जसप्रीत बुमराह (टेस्ट)
वरुण चक्रवर्ती (टी20)
आईसीसी ऑलराउंडर रैंकिंग में टॉप-10 में भारतीय
रवींद्र जडेजा (टेस्ट)
वॉशिंगटन सुंदर (टेस्ट)
अक्षर पटेल (वनडे)
हार्दिक पांड्या (टी20)
आईसीसी टीम रैंकिंग में भारत
वनडे- नंबर-1
टी20- नंबर-1
टेस्ट- नंबर-4



