Trending

राष्ट्रीय रिकॉर्ड की रफ्तार नहीं दिखा सके गुरिंदरवीर, हीट में दूसरे स्थान पर रहे

भारतीय फर्राटा धावक गुरिंदरवीर सिंह राष्ट्रमंडल खेलों में एथलेटिक्स प्रतियोगिता के पहले दिन सोमवार को यहां अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के करीब भी नहीं पहुंच पाए और पुरुषों की 100 मीटर दौड़ के पहले दौर की हीट में 10.39 सेकंड का समय लेकर दूसरे स्थान पर रहे।

गुरिंदरवीर ने हीट चार की पांचवीं लेन में अच्छी शुरुआत की। वह शुरू में जमैका के रोहन वॉटसन के साथ बने रहे, लेकिन जमैका के खिलाड़ी ने अंतिम 30-35 मीटर में तेजी दिखाई और 10.13 सेकंड के साथ पहला स्थान हासिल किया।

पंजाब के 25 वर्षीय खिलाड़ी गुरिंदरवीर ने मई में रांची में फेडरेशन कप में 10.09 सेकंड का राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया था। वह 10.10 सेकंड से कम समय निकालने वाले पहले भारतीय हैं। यहां वह इस प्रदर्शन को नहीं दोहरा पाए।

@afiindia

गुरिंदरवीर मंगलवार को होने वाले सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर पाते हैं या नहीं इसकी पुष्टि सभी 11 हीट पूरी होने के बाद ही होगी। सात खिलाड़ी बाई मिलने के कारण पहले ही सेमीफाइनल में जगह बना चुके हैं। क्वालीफाइंग से 17 एथलीट सेमीफाइनल में उनसे जुड़ेंगे।

Related Articles

Back to top button