Trending

राहुल गांधी का केंद्र पर जोरदार हमला: भारतीय शिक्षा प्रणाली को बताया ‘बेईमान जबरन वसूली तंत्र’, कहा- अब क्रांति का समय आ गया है

पल्लवी श्रीवास्तव/  नई दिल्ली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने देश की शिक्षा व्यवस्था और हाल ही में हुई नीट (NEET) व अन्य परीक्षाओं में धांधली को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर अब तक का सबसे तीखा प्रहार किया है। एक राष्ट्रीय छात्र सम्मेलन को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने वर्तमान शिक्षा प्रणाली को सीधे तौर पर एक “बेईमान जबरन वसूली तंत्र” (Dishonest Extortion Mechanism) करार दिया है।

उन्होंने कहा कि, “आज देश में शिक्षा ज्ञान हासिल करने का जरिया नहीं रह गई है, बल्कि यह माफियाओं और भ्रष्ट अधिकारियों के लिए गरीब छात्रों से पैसा ऐंठने का एक सिंडिकेट बन चुकी है।” राहुल गांधी ने जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक के आंदोलन का जिक्र करते हुए कहा कि जब एक ईमानदार व्यक्ति इस सिस्टम की खामियों को उजागर करता है, तो सरकार उसे कुचलने का प्रयास करती है। उन्होंने देश भर के युवाओं से आह्वान किया कि इस सड़ी-गली व्यवस्था को बदलने के लिए अब सड़कों और संसद दोनों जगह एक बड़ी ‘क्रांति’ (Revolution) की आवश्यकता है।

Related Articles

Back to top button