Trending

श्रीनगर: 1931 के शहीदों के कब्रिस्तान की बैरिकेडिंग पर भड़के उमर अब्दुल्ला, कहा- यह ‘सामान्य स्थिति’ के दावों की पोल खोलता है

राघवेंद्र प्रताप सिंह/  श्रीनगर: कश्मीर घाटी में एक बार फिर इतिहास और भावनाओं से जुड़ा विवाद गहरा गया है। श्रीनगर के खानयार इलाके में स्थित 1931 के शहीदों के कब्रिस्तान (Martyrs’ Graveyard) की प्रशासन द्वारा अचानक की गई बैरिकेडिंग पर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कड़ा एतराज जताया है। प्रशासन ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए 13 जुलाई (शहीद दिवस) के मौके पर नेताओं के वहां जाने पर रोक लगा दी थी और पूरे इलाके को सील कर दिया था।

उमर अब्दुल्ला ने इसे कश्मीरियों की भावनाओं का अपमान बताते हुए कहा कि यह कार्रवाई केंद्र सरकार के उस दावे की हवा निकालती है जिसमें कहा जाता है कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद कश्मीर में स्थिति पूरी तरह ‘सामान्य’ है। उन्होंने सवाल किया, “अगर स्थिति वाकई सामान्य है, तो चुनी हुई सरकार के मुख्यमंत्री और नेताओं को अपने नायकों को श्रद्धांजलि देने से क्यों रोका जा रहा है?” 13 जुलाई 1931 को डोगरा शासन के खिलाफ विद्रोह में मारे गए 22 कश्मीरियों की याद में यह दिन मनाया जाता है, जिसे लेकर कश्मीर की राजनीति हमेशा से संवेदनशील रही है।

Related Articles

Back to top button