Trending

उद्धव ठाकरे का सोनम वांगचुक को खुला समर्थन: कहा- ‘शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान तुरंत दें इस्तीफा, युवाओं के भविष्य से हो रहा खिलवाड़’

पल्लवी श्रीवास्तव/ मुंबई/नई दिल्ली: परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और सोनम वांगचु के आंदोलन को अब बड़ा राजनीतिक समर्थन मिलने लगा है। शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर वांगचुक की मांगों का खुला समर्थन किया है। ठाकरे ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के तत्काल इस्तीफे की मांग की है।

उद्धव ठाकरे ने कहा, “यह बेहद शर्मनाक है कि देश का युवा सड़कों पर है, एक प्रतिष्ठित शिक्षाविद् अपनी जान दांव पर लगाकर अनशन कर रहा है और केंद्र सरकार अहंकार में डूबी है। नीट (NEET) और अन्य परीक्षाओं में हुए घोटालों ने लाखों छात्रों के सपनों को चकनाचूर कर दिया है।” ठाकरे ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने वांगचुक की मांगें नहीं मानीं, तो इंडिया (INDIA) गठबंधन के सभी दल मानसून सत्र में संसद को नहीं चलने देंगे। इस राजनीतिक समर्थन के बाद जंतर-मंतर का आंदोलन अब एक बड़े राष्ट्रीय मुद्दे में तब्दील हो गया है।

Related Articles

Back to top button