Trending

अनुपम मिश्रा ने हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का पदभार ग्रहण किया

नई दिल्ली ( इंडियन व्यू टीम) : अनुपम मिश्रा ने हाल ही में हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (एचसीएल) के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) का पदभार ग्रहण किया है। श्री मिश्रा एचसीएल में अपने रणनीतिक दृष्टिकोण, वाणिज्यिक विशेषज्ञता एवं सिद्ध नेतृत्व का एक दुर्लभ संगम लेकर आए हैं, जो कंपनी को तीव्र विकास करने एवं भारत की महत्वपूर्ण खनिज एवं कॉपर सुरक्षा सुदृढ़ करने में अपनी भूमिका को और मजबूत करने में सक्षम बनाता है।

उन्होंने आईआईटी खड़गपुर से सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक (ऑनर्स) किया है, आईआईएम लखनऊ से पीजीडीएम किया है और आईआईएम अहमदाबाद एवं आईआईएण कोलकाता से एक्जीक्यूटिव कार्यक्रम भी पूर्ण किया है। वह एक अनुभवी प्रबंधन पेशेवर हैं जिनके पास विपणन, अंतर्राष्ट्रीय व्यापार एवं व्यवसाय विकास में 33 वर्षों से अधिक का अनुभव है, उन्हें खनिज, धातु, रसायन, इंजीनियरिंग सामान एवं परियोजना व्यवसाय में व्यापक विशेषज्ञता प्राप्त है।

एचसीएल में पदभार ग्रहण करने से पहले, श्री मिश्रा ने जुलाई 2020 से जून 2026 तक फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स ट्रावणकोर लिमिटेड (एफएसीटी) में निदेशक (विपणन) के रूप में कार्य किया और साथ ही उन्होंने एफएसीटी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी संभाला। बोर्ड-स्तरीय नेतृत्व में व्यापक अनुभव के साथ, उन्होंने मजबूत रणनीतिक एवं वाणिज्यिक समझ का प्रदर्शन किया है।

Related Articles

Back to top button