Trending

जोफ्रा आर्चर की चुनौती के बीच चमके ग्लेन फिलिप्स, ठोका पहला टेस्ट शतक

न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने गुरुवार को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में शानदार शतक लगाया है। उनका टेस्ट में पहला शतक है। इस पारी की बदौलत उन्होंने न्यूजीलैंड के लिए एक बड़ी उपलब्धि भी हासिल कर ली है।

जोफ्रा आर्चर की खतरनाक गेंदबाजी का सामना करते हुए फिलिप्स ने केनिंग्टन ओवल में 100 रन पूरे किए। हालांकि वह ज्यादा देर तक क्रीज पर टिक नहीं सके और अगले ही ओवर में फिशर का शिकार बने। उनकी इस दमदार पारी से न्यूजीलैंड ने दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन अपनी पहली पारी में 96.2 ओवर में 391 रन बनाए। इससे पहले इंग्लैंड ने लॉर्ड्स में पहला मैच जीता था।

ग्लेन फिलिप्स ने इस शतकीय पारी से न्यूजीलैंड के लिए खेलते हुए एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। वह न्यूजीलैंड के इतिहास में तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले सिर्फ दो बल्लेबाजों ने ये कारनामा किया है।

📸
@PhotosportNZ

फिलिप्स पूर्व क्रिकेटर ब्रैंडन मैकुलम-और मार्टिन गप्टिल के खास क्लब में शामिल हो गए हैं। ग्लेन ने 135 गेंदों का सामना करते हुए अपनी पारी में 18 चौके लगाए और 100 रन बनाकर पवेलियन लौटे। टेस्ट में उनका ये पहला शतक है।

ग्लेन ने मैच के पहले दिन 49 रन बनाए थे, इसके बाद उन्होंने दूसरे दिन अपनी पारी को आगे बढ़ाया। हालांकि जोफ्रा आर्चर ने अपनी रफ्तार से उनको लगातार परेशान किया लेकिन वह टिके रहे। उन्होंने जोफ्रा आर्चर के ओवर में ही एक रन लेकर अपना शतक भी पूरा किया।

न्यूजीलैंड ने कल के 291 रनों से आगे खेलना शुरु किया। सुबह के सत्र में न्यूजीलैंड का आठवां विकेट नेथन स्मिथ (चार) रन के रूप में गिरा। उन्हें जेकब बेथेल ने आउट किया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये काइल जेमीसन ने ग्लेन फिलिप्स के साथ पारी को संभाला और नौवें विकेट के लिए 87 रन जोड़े।

बेथेल ने काइल जेमीसन (41) को आउटकर इस साझेदारी का अंत किया। इसके बाद जोफ्रा आर्चर ने मैट हेनरी (पांच) का शिकार कर लिया। 93वें ओवर की दूसरी गेंद पर मैथ्यू फिशर ने अपना शतक पूरा कर चुके ग्लेन फिलिप्स को आउट कर न्यूजीलैंड की पहली पारी का 391 रनों के स्कोर पर अंत कर दिया।

इंग्लैंड के लिए जेकब बेथेल ने तीन विकेट लिये। जोफ्रा आर्चर, मैथ्यू फिशर और सनी बेकर ने दो-दो बल्लेबाजों को आउट किया। मैच के दौरान इंग्लैंड गेंदबाजों की खास बात यह रहीं उन्होंने अतिरिक्त रनों का अर्धशतक लगाया।

Related Articles

Back to top button