Trending

एस्ट्रेला डाम चैंपियनशिप में चमके युवराज संधू, बाकी भारतीय बाहर

डीपी वर्ल्ड टूर की एस्ट्रेला डाम कैटालुन्या चैंपियनशिप में भारतीय चुनौती अब लगभग पूरी तरह युवराज संधू के कंधों पर टिक गई है। पहली बार इस प्रतिष्ठित टूर में खेल रहे संधू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कट में जगह बनाई और ऐसा करने वाले इकलौते भारतीय खिलाड़ी बने।

पहले दौर में बेहतरीन स्कोर करने वाले संधू ने दूसरे दिन संयमित खेल दिखाते हुए इवन पार कार्ड खेला। दो दौर के बाद वह संयुक्त 16वें स्थान पर बने हुए हैं और सप्ताहांत के मुकाबलों के लिए मजबूत स्थिति में नजर आ रहे हैं। भारत के अन्य दो खिलाड़ी शुभंकर शर्मा और वीर अहलावत उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके। दोनों खिलाड़ी कट हासिल करने में नाकाम रहे।

साभार : गूगल

टूर्नामेंट में फिलहाल इटली के स्टेफानो माज़ोली और डेनमार्क के लुकास बिएरगार्ड संयुक्त बढ़त पर हैं। दक्षिण अफ्रीका के युराव प्रेमलाल ने दूसरे दौर में शानदार स्कोर बनाकर खुद को शीर्ष खिलाड़ियों की दौड़ में शामिल कर लिया है।

Related Articles

Back to top button