Trending

बंगाल के बाद पंजाब भी ऐसे ही परिवर्तन का साक्षी बनेगा: तरुण चुघ

नई दिल्ली : भारतीय जनत पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में पार्टी ने पश्चिम बंगाल में इतिहास का एक नया अध्याय लिखा है।

 

उन्होंने कहा कि यह सफलता जल्द ही पंजाब में भी दोहराई जाएगी, जहां लोग आम आदमी पार्टी की सरकार के कारण परेशान हैं, जिस पर गैंगस्टरों और माफियाओं को संरक्षण देने के आरोप लग रहे हैं।

 

चुघ ने कहा कि प्रधानमंत्री के विकास और प्रगति के विज़न ने बंगाल में भाजपा को गौरव दिलाया है, जहां ममता बनर्जी की सरकार गुंडागर्दी और तुष्टिकरण की राजनीति से चिन्हित रही है।

 

उन्होंने आगे कहा कि पंजाब भी जल्द ही ऐसे ही परिवर्तन का साक्षी बनेगा, जिससे राज्य को ड्रग और माइनिंग माफिया से मुक्त करने के साथ-साथ युवाओं को विकास और प्रगति की नई दिशा मिलेगी।

Related Articles

Back to top button