Trending

अंजलि शेखावत ने 10 मीटर एयर पिस्टल महिला वर्ग में जीता स्वर्ण पदक

24वीं कुमार सुरेंद्र सिंह मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप

नई दिल्ली : राजस्थान की अंजलि शेखावत ने यहां राष्ट्रीय राजधानी स्थित डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में आयोजित 24वीं कुमार सुरेंद्र सिंह मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप के 10 मीटर एयर पिस्टल महिला वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

शेखावत ने क्वालिफिकेशन में 576-23x के स्कोर के साथ चौथे स्थान पर रहते हुए फाइनल में प्रवेश किया था, लेकिन फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए 240.5 का स्कोर बनाकर शीर्ष स्थान हासिल किया। हरियाणा की कनक बुधवार ने 238.7 के साथ रजत पदक जीता, जबकि पंजाब की अगम रंजीत कौर ग्रेवाल ने 216 के स्कोर के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया।

कनक बुधवार ने जूनियर और यूथ वर्ग में जीता स्वर्ण

क्वालिफिकेशन राउंड में तेलंगाना की ओलंपियन ईशा सिंह ने 582-20x के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया, उनके बाद अगम रंजीत कौर ग्रेवाल (579-15x) और हरियाणा की मुस्कान चाहल (577-21x) रहीं। हालांकि, ईशा सिंह और मध्य प्रदेश की महीमा तुर्ही अग्रवाल, जिन्होंने 575-20x के साथ सातवें स्थान पर क्वालिफाई किया था, फाइनल में शामिल नहीं हुईं।

कनक ने 576-13x के साथ छठे स्थान पर रहते हुए फाइनल में जगह बनाई थी। फाइनल में रेलवे की युविका तोमर 196.1 (576-15x) के साथ चौथे स्थान पर रहीं, जबकि मुस्कान चाहल 174.8 के साथ पांचवें स्थान पर रहीं। हरियाणा की एक अन्य शूटर मुस्कान ने 154.8 (575-19x) के साथ छठा स्थान हासिल किया।

जूनियर महिला

महिला वर्ग की रजत पदक विजेता कनक बुधवार ने 10 मीटर एयर पिस्टल जूनियर महिला वर्ग में भी अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए 238.4 के स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीता। हरियाणा की प्रियांशी पूर्वा ने 237.5 के साथ रजत पदक हासिल किया, जबकि हरियाणा की ही केतन ने 216.8 के साथ कांस्य पदक जीतकर राज्य के लिए क्लीनस्वीप पूरा किया।

यूथ महिला

10 मीटर एयर पिस्टल यूथ महिला वर्ग में भी कनक ने एक बार फिर प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए 244.3 के स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीता। हरियाणा की नव्या ने 237.7 के साथ रजत पदक हासिल किया, जबकि आर्मी की अंजलि महेंद्र भगवत 215.3 के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।

टीम इवेंट

टीम इवेंट में हरियाणा ने प्रियांशी पूर्वा, नव्या और सुरभि राव की तिकड़ी के साथ 1718.0-48x का स्कोर बनाकर स्वर्ण पदक जीता। रेलवे की टीम (युविका तोमर, साक्षी अनिल सूर्यवंशी और रिया शिरीष ठट्टे) ने 1710.0-40x के साथ रजत पदक हासिल किया, जबकि उत्तर प्रदेश की वंशिका चौधरी, संस्कृति बाना और अंजलि चौधरी की टीम ने 1709.0-50x के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया।

अन्य परिणाम
25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल पुरुष
1. मुकेश नेलावली (आंध्रप्रदेश) – 584-21x
2. सूरज शर्मा (मध्यप्रदेश) – 581-21x
3. श्रवण मथाडा शशिधर (कर्नाटक) – 581-20x

25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल जूनियर पुरुष
1. मुकेश नेलावली (आंध्रप्रदेश) – 584-21x
2. सूरज शर्मा (मध्यप्रदेश) – 581-21x
3. श्रवण मथाडा शशिधर (कर्नाटक) – 581-20x

25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल यूथ पुरुष
1. सूरज शर्मा (मध्यप्रदेश) – 581-21x
2. श्रवण मथाडा शशिधर (कर्नाटक) – 581-20x
3. वंश प्रताप (आर्मी) – 579-20x

25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल दिव्यांग (श्रवणबाधित) पुरुष
1. शुभम वशिष्ठ (हरियाणा) – 566-11x
2. चेतन हनमंत सापकळ (महाराष्ट्र) – 563-10x
3. यश अहलावत (उत्तरप्रदेश) – 560-7x

10 मीटर एयर पिस्टल सब-यूथ महिला
1. प्रियांशी पूर्वा (हरियाणा) – 575-17x
2. अवंतिका मधु (कर्नाटक) – 574-17x
3. लावण्या कंवर (राजस्थान) – 571-15x

10 मीटर एयर पिस्टल दिव्यांग (श्रवण बाधित) महिला
1. अनुया प्रसाद (राजस्थान) – 562-11x
2. प्रांजलि प्रशांत धुमाल (महाराष्ट्र) – 555-9x
3. हंहा (हरियाणा) – 546-6x

10 मीटर एयर पिस्टल सीनियर मास्टर महिला
1. सुषमा यादव (हरियाणा) – 537-7x
2. सुमन बंसल (चंडीगढ़) – 527-4x
3. पूनम शर्मा (दिल्ली) – 518-2x “

Related Articles

Back to top button