Trending

जाह्नवी कपूर की ‘लग जा गले’ में देरी

धर्मा प्रोडक्शंस की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘लग जा गले’ इन दिनों अपनी स्टारकास्ट और कहानी को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई है। इस रिवेंज एक्शन ड्रामा में जाह्नवी कपूर, टाइगर श्रॉफ और लक्ष्य लालवानी मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। हालांकि, फिल्म की शूटिंग को लेकर एक नई अपडेट सामने आई है, जिसके अनुसार इसकी शूटिंग फिलहाल टाल दी गई है, जिससे फैंस को थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है।

 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग अब अक्टूबर तक बढ़ा दी गई है। इसकी मुख्य वजह लक्ष्य लालवानी के लुक में किया जा रहा बदलाव बताया जा रहा है। दरअसल, उनकी पिछली फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ में उनका लुक काफी सौम्य था, लेकिन ‘लग जा गले’ में उन्हें एक रफ एंड टफ अवतार में दिखना है। इस नए लुक के लिए उन्हें अपने बाल बढ़ाने होंगे, जिसके चलते शूटिंग शेड्यूल को आगे खिसकाया गया है। उल्लेखनीय है कि अनन्या पांडे के साथ उनकी फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ 22 मई को रिलीज होने जा रही है।

 

सूत्रों के अनुसार, लुक में बदलाव पूरा होने के बाद फिल्म की शूटिंग दोबारा शुरू की जाएगी। खास बात यह है कि यह पहला मौका होगा जब टाइगर श्रॉफ और लक्ष्य लालवानी एक साथ स्क्रीन शेयर करेंगे और दोनों के किरदारों के बीच टकराव फिल्म का मुख्य आकर्षण होगा। वहीं जाह्नवी कपूर की मौजूदगी से कहानी में लव ट्रायएंगल का एंगल भी देखने को मिल सकता है, जो दर्शकों के लिए फिल्म को और दिलचस्प बना देगा।

Related Articles

Back to top button