Trending

विनीसियस जूनियर के दो गोल, रियाल मैड्रिड ने बढ़ाई बार्सिलोना की टेंशन

विनीसियस जूनियर ने दूसरे हाफ में दो गोल किए, जिससे रियाल मैड्रिड ने एस्पेनयोल को 2-0 से हराकर बार्सिलोना का लगातार दूसरी बार स्पेनिश लीग फुटबॉल टूर्नामेंट ला लिगा का खिताब जीतने का इंतजार और बढ़ा दिया।

बार्सिलोना ने शनिवार को ओसासुना को 2-1 से हराकर रियाल मैड्रिड पर 14 अंकों की बढ़त बनाई थी। अगर रियाल मैड्रिड एस्पेनयोल से नहीं जीत पाता, तो बार्सिलोना अपना 29वां लीग खिताब अपने नाम कर लेता।

अब बार्सिलोना और रियाल मैड्रिड के बीच 11 अंकों का अंतर रह गया है। प्रतियोगिता में चार दौर के मैच अभी बाकी हैं। बार्सिलोना 34 मैचों में 88 अंकों के साथ शीर्ष पर बना हुआ है, जबकि रियाल मैड्रिड भी 34 मैचों में 77 अंकों के साथ उसके पीछे है।

@realmadriden

इन दोनों टीमों के बीच अब इस सप्ताह के अंत में मैच खेला जाएगा, जिसमें अगर बार्सिलोना जीत दर्ज करता है तो वह चैंपियन बन जाएगा। मैड्रिड के कोच अल्वारो अर्बेलोआ ने कहा, “हमारा मुकाबला एक मजबूत प्रतिद्वंदी से है और वे अच्छा खेल रहे हैं। यह मैच प्रशंसकों और हमारे लिए खास है। हम इस मैच के लिए अच्छी तैयारी करेंगे।” एस्पेनयोल इस साल लगातार 17 मैचों में जीत हासिल नहीं कर पाया है, जिसमें 10 हार शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button