किंगस्टन में गूंजा भारत-जमैका मैत्री का संदेश, नए स्कोरबोर्ड का हुआ लोकार्पण
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने जमैका के प्रधानमंत्री एंड्रयू होल्नेस के साथ मिलकर रविवार को किंगस्टन के सबीना पार्क में भारत की ओर से उपहार में दिए गए इलेक्ट्रॉनिक स्कोरबोर्ड का उद्घाटन किया। इस मौके पर जयशंकर ने कहा कि भारत और जमैका के रिश्तों की जड़ें क्रिकेट में गहराई से जुड़ी हुई हैं।
किंगस्टन में स्थित सबीना पार्क जमैका क्रिकेट टीम का घरेलू मैदान है और यह वेस्टइंडीज के इस देश का एकमात्र टेस्ट क्रिकेट स्थल भी है। रविवार को आयोजित समारोह के बाद जयशंकर ने सोशल मीडिया पर लिखा, “भारत और जमैका की कहानी रनों में लिखी गई है, सम्मान में लिखी गई है और दोस्ती में लिखी गई है। प्रधानमंत्री एंड्रयू होल्नेस के साथ सबीना पार्क में भारत द्वारा भेंट किए गए इलेक्ट्रॉनिक स्कोरबोर्ड का औपचारिक उद्घाटन किया।”
उन्होंने उम्मीद जताई कि यह नया स्कोरबोर्ड कई ऐतिहासिक पारियों का साक्षी बनेगा, जिनमें वे पारियां भी शामिल होंगी जो दोनों देशों की अटूट मित्रता को दर्शाएंगी। उन्होंने कहा, “भविष्य की कई महान पारियां इस स्कोरबोर्ड पर दर्ज होंगी। उनमें से एक पारी भारत-जमैका की दोस्ती की भी हो।”

जयशंकर ने इस अवसर पर जमैका के दिग्गज क्रिकेटर क्रिस गेल की गैरमौजूदगी का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी कमी खली। साथ ही कर्टनी वॉल्श और माइकल होल्डिंग सहित जमैका के कई खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वेस्टइंडीज क्रिकेट को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
‘The India-Jamaica story is written in runs, written in respect, written in friendship.’
Joined Prime Minister @AndrewHolnessJM in formally dedicating the electronic scoreboard at Sabina Park, gifted by India.
‘May this scoreboard count many great innings to come. Among them,… pic.twitter.com/h5dxnZC6cX
— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) May 4, 2026



