अपर्णा एंटरप्राइजेज के विटेरो सिलेक्ट ने लखनऊ में दी दस्तक

अपर्णा एंटरप्राइजेज लिमिटेड ने आज लखनऊ के सेवई, नगराम रोड स्थित अंश स्टील में विटेरो सिलेक्ट स्टोर के उद्घाटन की घोषणा की। अंश स्टील के साथ साझेदारी में शुरू किया गया यह स्टोर उभरते बाजारों में विटेरो सिलेक्ट की मौजूदगी मजबूत करने और ग्राहकों को प्रीमियम व डिजाइन-आधारित टाइलिंग समाधान आसानी से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खोला गया है।

यह विस्तार ऐसे समय में हुआ है जब भारत का सिरेमिक टाइल उद्योग लगातार बढ़ रहा है। इसका मुख्य कारण तेजी से हो रहा शहरीकरण और आकर्षक व टिकाऊ सतहों की बढ़ती मांग है। हालिया रिपोर्ट के अनुसार, यह बाजार 2025 में 10.45 अरब अमेरिकी डॉलर से बढ़कर 2026 में 11.30 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है।

वहीं, 2031 तक इसके 16.70 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है। 2026 से 2031 के बीच इसमें 8.12 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि दर (CAGR) रहने की संभावना है। यह वृद्धि ग्राहकों की बदलती पसंद के कारण हो रही है, जहां लोग प्रीमियम फिनिश, बड़े फॉर्मेट और बेहतर डिजाइन वाले रिहायशी व व्यावसायिक स्थानों को प्राथमिकता दे रहे हैं।

उत्तर प्रदेश तेजी से रियल एस्टेट और इंफ्रास्ट्रक्चर के बड़े बाजार के रूप में उभर रहा है। इसका कारण तेज शहरी विकास, बढ़ते डेवलपमेंट कॉरिडोर और आधुनिक निर्माण सामग्री की बढ़ती मांग है। इस परिदृश्य में लखनऊ राज्य के रिहायशी और व्यावसायिक विस्तार का प्रमुख केंद्र बन चुका है, जहां निर्माण और डिजाइन-आधारित विकास तेजी से आगे बढ़ रहा है।

विटेरो का इस बाजार में प्रवेश इसी बदलाव को दर्शाता है और उन ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करता है जो आकर्षक, बेहतर प्रदर्शन और टिकाऊ प्रीमियम टाइल समाधान चाहते हैं। नए स्टोर में विटेरो टाइल्स की विभिन्न श्रेणियों की पूरी रेंज उपलब्ध है, जो रिहायशी और व्यावसायिक दोनों जरूरतों को पूरा करेगी।

साथ ही, ग्राहकों को एक ही स्थान पर कई डिजाइनों, फिनिश और फॉर्मेट में उत्पाद देखने और चुनने की सुविधा मिलेगी। विटेरो सिलेक्ट के प्रेसिडेंट सेल्स संजय शर्मा ने कहा, "हमारा विस्तार उन बाजारों पर केंद्रित है
जहाँ मांग मजबूत और निरंतर बनी हुई है। हमारा उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि ग्राहकों को एक भरोसेमंद रिटेल नेटवर्क के माध्यम से हमारे पूरे पोर्टफोलियो तक आसानी से पहुंच मिले।

अपर्णा एंटरप्राइजेज लिमिटेड की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अपर्णा रेड्डी ने कहा,इस क्षेत्र में रियल एस्टेट की बढ़ती जरूरतों ने टिकाऊ और प्रीमियम उत्पादों की मांग बढ़ा दी है। लखनऊ में हमारा प्रवेश केवल एक विस्तार नहीं है, बल्कि तेजी से बदलते क्षेत्रों के करीब विश्व स्तरीय समाधान लाने की दिशा में एक प्रयास है। हमें विश्वास है कि भारत में निर्माण और डिजाइन का भविष्य प्रीमियम और सोच-समझकर तैयार की गई सामग्री पर टिका होगा।

Related Articles

Back to top button