Trending

लीबिया में भारतीय कंपनियों को तेल और गैस का नया भंडार मिला

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लीबिया के ग़दमिस बेसिन के एक क्षेत्र में तेल और गैस के नए भंडार की खोज के लिए ऑयल इंडिया लिमिटेड और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड को बधाई दी है। सोशल मीडिया पोस्‍ट में मंत्रालय ने बताया कि 8440 फुट तक तेल कुंआ खोदा गया और प्रतिदिन एक करोड़ तीस लाख घन फुट गैस का उत्‍पादन हासिल किया गया। श्री पुरी ने बताया कि ये खोज भारत की ऊर्जा कंपनियों की वैश्विक स्‍तर पर बढ़ती साख, रणनीतिक अंतर्राष्‍ट्रीय गठबंधनों के महत्‍व और राष्‍ट्रीय कंपनियों द्वारा विदेशों में अधिग्रहण की गई संपत्तियों के जरिए राष्‍ट्रीय ऊर्जा सुरक्षा को मजबूती देने की देश की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। लीबिया में मिली यह नई तेल और गैस खोज भारत के लिए केवल एक व्यावसायिक सफलता नहीं, बल्कि ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

लीबिया के गदामेस बेसिन में बड़ी खोज :

यह खोज लीबिया के गदामेस बेसिन स्थित कॉन्ट्रैक्ट एरिया 95/96 में की गई है। इस परियोजना में ऑयल इंडिया लिमिटेड और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड भारतीय कंसोर्टियम के हिस्से हैं, जबकि अल्जीरिया की कंपनी SIPX इस परियोजना की ऑपरेटर है।

जानकारी के अनुसार, इस कुएं की खुदाई लगभग 8,440 फीट की गहराई तक की गई। परीक्षण के दौरान यहां से प्रतिदिन करीब 13 मिलियन क्यूबिक फीट गैस और 327 बैरल कंडेनसेट का उत्पादन प्राप्त हुआ। यह उत्पादन अविनात वानिन और अविन काजा फॉर्मेशन से मिला है, जो इस क्षेत्र की ऊर्जा क्षमता को दर्शाता है।

Related Articles

Back to top button