Trending

रैली इस्लास कैनारियास: भारतीय जोड़ी डीन मास्करेन्हास और गगन करुम्बैया ने डेब्यू पर हासिल किया 7वां स्थान

भारतीय रैली चालक डीन मास्करेन्हास और उनके सह-चालक गगन करुम्बैया ने रैली इस्लास कैनारियास में डब्ल्यूआरसी3 श्रेणी में अपना पदार्पण करते हुए सातवां स्थान प्राप्त किया।

भारतीय जोड़ी ने पीएच स्पोर्ट द्वारा तैयार की गई फोर्ड फिएस्टा रैली 3 कार को चलाते हुए कुल मिलाकर 48वां स्थान और डब्ल्यूआरसी3 श्रेणी में सातवां स्थान हासिल किया।

साभार : गूगल

मास्करेन्हास ने जारी विज्ञप्ति में कहा, ‘‘हमने ब्रेक से जुड़ी समस्याओं को दूर किया और स्थिति को संभाल लिया। हमारा पूरा ध्यान एकजुट होकर बेहतर प्रदर्शन करने और हर किलोमीटर से कुछ सीखने पर केंद्रित था। प्रत्येक चरण में हमने कुछ नया सीखा।’’

Related Articles

Back to top button