Trending

हम्बर्ग ओपन: बापतिस्ते मासोत्ती से हारकर वीर चोटरानी टूर्नामेंट से बाहर, भारतीय चुनौती समाप्त

भारतीय वीर चोटरानी हैम्बर्ग ओपन स्क्वाश के पुरूष क्वार्टर फाइनल में पांच गेम के मुकाबले में फ्रांस के चौथी वरीयता प्राप्त बापतिस्ते मासोत्ती से हार गए।

साभार : गूगल

विश्व रैंकिंग में 47वें स्थान पर काबिज चोटरानी को 19वीं रैंकिंग वाले फ्रेंच खिलाड़ी ने 12-10, 9-11, 14-12, 9-11, 11-6 से हराया। भारत के अभय सिंह, रामित टंडन और जोशना चिनप्पा पहले ही हारकर बाहर हो चुके हैं।

Related Articles

Back to top button