Trending

बल्लेबाजी में रह गई 15-20 रनों की कमी, जेमिमा रॉड्रिग्स ने हार के बाद स्वीकारी गलती

भारतीय बल्लेबाज जेमिमा रॉड्रिग्स ने माना कि उनकी टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले महिला टी20 मैच में अपेक्षित रन नहीं बना सकी। उन्होंने यह भी कहा कि आगामी विश्व कप की तैयारियों के लिहाज़ से यह सीरीज़ बल्लेबाजों, खासकर हरफनमौलाओं के लिए एक अच्छा अवसर है।

भारत पहले बल्लेबाजी करते हुए 157 रन ही बना सकी। इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने पांच गेंद शेष रहते छह विकेट से मैच जीता। रॉड्रिग्स ने पत्रकारों से कहा, ‘‘मुझे लगता है कि हम बल्लेबाजी में 15-20 रन पीछे रह गए। जिस तरह की शुरुआत हमें मिली और शेफाली ने जिस तरह शानदार शुरुआत दी, हमें उससे बेहतर स्कोर बनाना चाहिए था।’’

उन्होंने आगे कहा, ‘‘इसके बाद दो ओवर में दो विकेट गिर गए, लेकिन हरमनप्रीत कौर और मैं साझेदारी बनाने की कोशिश कर रहे थे। हमने लय हासिल कर ली थी और दबाव भी हटा दिया था, लेकिन हम मौके का फायदा नहीं उठा सके।’’

साभार : गूगल

हरमनप्रीत कौर ने नाबाद 47 रन बनाए, जबकि जेमिमा ने 36 रन की पारी खेली। दोनों के बीच 51 गेंदों में 71 रनों की साझेदारी हुई। हालांकि इसके बाद जेमिमा और रिचा घोष (5 रन) लगातार आउट हो गईं, जिससे आखिरी ओवरों में आक्रामक बल्लेबाजी नहीं हो सकी।

रॉड्रिग्स ने कहा, ‘‘हरमन और मुझे बड़ी साझेदारी बनानी चाहिए थी। रिचा जिस तरह आउट हुईं, वह शॉट छक्का भी हो सकता था। ऐसे शॉट पर कभी-कभी आउट होना हो सकता है, लेकिन अधिकतर बार वह छक्का ही होता है। विश्व कप को ध्यान में रखते हुए हमें इस पर काम करना होगा।’’

उन्होंने यह भी कहा, ‘‘निचले क्रम में आने वाले हरफनमौलाओं को ज्यादा मैच टाइम और अनुभव नहीं मिलता। दक्षिण अफ्रीका में उनके लिए यह एक सुनहरा मौका है, जिससे विश्व कप की तैयारी और मजबूत होगी।’’

Related Articles

Back to top button