Trending

सीएसके मुकाबले से पहले हैदराबाद का बड़ा दांव, जेराल्ड कोएट्जी बने नई ताकत

सनराइजर्स हैदराबाद आज आईपीएल 2026 के 27वें मुकाबले में 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स से भिड़ने जा रही है। इस मैच से पहले एसआरएच के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है।

आईपीएल में अचानक साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज जेराल्ड कोएट्जी की एंट्री हो गई है। वह डेविड पायने के रिप्लेसमेंट के तौर पर सनराइजर्स हैदराबाद के स्क्वॉड से जुड़ गए हैं। फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी पुष्टि की है। जेराल्ड कोएट्जी इससे पहले दो आईपीएल टीमों के लिए खेल चुके हैं।

जेराल्ड कोएट्जी ने आईपीएल में अपना डेब्यू 2024 में किया था, जब मुंबई इंडियंस ने उन्हें अपने स्क्वॉड में शामिल किया था। उस सीजन उन्होंने 10 मैचों में 13 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया था।

@SunRisers

इसी प्रदर्शन के चलते आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में गुजरात टाइटंस ने उन पर दांव लगाया और 2.4 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया। हालांकि, गुजरात के लिए उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले और उन्होंने 4 मैचों में सिर्फ 2 विकेट हासिल किए। अब सनराइजर्स हैदराबाद जेराल्ड कोएट्जी की तीन सालों में तीसरी टीम बन गई है।

आईपीएल रिलीज के मुताबिक, ‘सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के बाकी मैचों के लिए डेविड पायने की जगह जेराल्ड कोएट्जी को साइन किया है। पायने — जिन्होंने इस सीजन में SRH के लिए 2 मैच खेले और 2 विकेट लिए — टखने की चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।

कोएट्जी ने साउथ अफ्रीका के लिए 4 टेस्ट, 14 वनडे और 18 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिनमें उनके नाम कुल 67 अंतरराष्ट्रीय विकेट दर्ज हैं। हैदराबाद में पायने की जगह लेने वाले कोएट्जी पहले 14 आईपीएल मैच खेल चुके हैं — गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस का प्रतिनिधित्व करते हुए — और उनके नाम 15 आईपीएल विकेट हैं। वह 2 करोड़ रुपये में हैदराबाद से जुड़े हैं।’

सनराइजर्स हैदराबाद का आज यह छठा मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ है। हैदराबाद ने अब तक 5 मैचों में से 2 में जीत हासिल की है और 3 में हार का सामना किया है, जिससे वह पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर है। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स ने भी 5 में से 2 मैच जीते हैं, लेकिन खराब नेट रन रेट के कारण वह आठवें स्थान पर है।

Related Articles

Back to top button