Trending

हैम्बर्ग ओपन स्क्वाश: जोशना चिनप्पा और वीर चोटरानी अगले दौर में, सेंथिलकुमार और तन्वी बाहर

अनुभवी खिलाड़ी जोशना चिनप्पा और वीर चोटरानी ने हैम्बर्ग ओपन स्क्वाश टूर्नामेंट के अगले दौर में अपनी जगह पक्की कर ली है, जबकि भारत के दो अन्य खिलाड़ी वेलवन सेंथिलकुमार और तन्वी खन्ना पहले ही दौर में ही बाहर हो गए।

जोशना चिनप्पा ने महिला एकल मैच में स्थानीय खिलाड़ी सास्किया बेनहार्ड को इस पीएसए कांस्य-स्तरीय प्रतियोगिता में 11-4, 11-5, 11-4 से आसानी से मात दी। वहीं पुरुष वर्ग में विश्व रैंकिंग में 47वंं स्थान पर मौजूद वीर चोटरानी ने स्पेन के इवान पेरेज को 11-8, 11-9, 11-8 से हराकर जीत दर्ज की।

पुरुष एकल में इस सप्ताह अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ 22वीं रैंकिंग हासिल करने वाले पांचवीं वरीयता प्राप्त अभय सिंह और सातवीं वरीयता प्राप्त रमित टंडन को पहले दौर में बाई मिली है, यानी वे बिना खेले सीधे अगले दौर में पहुंच गए हैं।

साभार : गूगल

दूसरी ओर, पुरुष एकल में जापान के आर तसुकुए ने वी सेंथिलकुमार को 11-4, 11-9, 14-12 से हराया, जबकि महिला वर्ग में आयरलैंड की हन्ना क्रेग ने तन्वी खन्ना को 11-5, 11-7, 13-11 से पराजित कर पहले दौर में ही बाहर कर दिया।

Related Articles

Back to top button