Trending

बीसीबी में बड़ा उलटफेर: चुनावी धांधली के बाद बोर्ड भंग, तमीम इकबाल बने नए प्रेसिडेंट

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड इस समय सबसे ज्यादा विवादों में है। पहले आईपीएल, फिर टी20 वर्ल्ड कप और अब बोर्ड के भीतर की चीजों को लेकर चर्चा का केंद्र बना हुआ है। अब खबर है कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के चुनावों में धांधली हुई है।

बांग्लादेश की सरकार ने अपनी जांच में पाया है कि अक्टूबर 2025 में हुए बीसीबी के इलेक्शन्स में फर्जीवाड़ा हुआ है। बांग्लादेश सरकार की जांच कमिटी ने बीसीबी चुनावों में वोटिंग में धांधली, भेदभाव और दबाव के सबूतों का खुलासा किया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्व जस्टिस AKM असदुज्जमां की लीडरशिप में पांच मेंबर वाले पैनल ने रविवार को स्पोर्ट्स मिनिस्ट्री को अपनी रिपोर्ट सौंपी है। कमिटी की रिपोर्ट में कई दावे किए गए हैं। सरकार की ओर से बनाई गई कमिटी ने कई मौकों पर बीसीबी के टॉप अधिकारियों से सहयोग की कमी की रिपोर्ट दी।

साभार : गूगल

बीसीबी के पूर्व प्रेसिडेंट अमीनुल इस्लाम ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा कि उन्होंने पैनल के साथ आमने-सामने मीटिंग में हिस्सा नहीं लिया, बल्कि लिखकर जवाब देने का फैसला किया। कमिटी ने पाया कि बीसीबी के अधिकारी और खेल मंत्रालय के लोग चुनाव प्रक्रिया के दौरान गड़बड़ियों में शामिल थे।

NSC के स्पोर्ट्स डायरेक्टर मोहम्मद अमीनुल अहसान ने मंगलवार की दोपहर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सरकार की रिपोर्ट को पढ़ा और बताया, “चुनाव प्रक्रिया फ्री, फेयर या ट्रांसपेरेंट नहीं थी। वोटर्स को डराया गया और चुनाव की प्रक्रिया में गड़बड़ियां बहुत ज्यादा थीं।”

अहसान ने कहा कि सरकार के पास अमीनुल इस्लाम के नेतृत्व वाले बीसीबी बोर्ड को भंग करने के लिए पर्याप्त आधार थे। अपनी प्रेस ब्रीफिंग खत्म करते हुए उन्होंने एक नई एड हॉक कमेटी के 11 सदस्यों की घोषणा भी की थी, जो अगले तीन महीनों तक बीसीबी की देखरेख करेगी।

बांग्लादेश के पूर्व कप्तान तमीम इकबाल, जिन्होंने पिछले साल के चुनाव से ठीक चार हफ्ते पहले अमीनुल पर बीसीबी प्रेसिडेंट के तौर पर अपने अधिकार का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था, उन्हें नया बीसीबी प्रेसिडेंट नियुक्त किया गया है।

Related Articles

Back to top button