रोमांचक मैच में वेस्ट हैम पस्त, लीड्स और मैनचेस्टर सिटी सेमीफाइनल में
लीड्स ने दूसरे हाफ के इंजरी टाइम में दो गोल की बढ़त गंवा दी, आखिरकार उन्होंने वेस्ट हैम को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हराकर 1987 के बाद पहली बार एफए कप फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाने में सफलता हासिल की।
माटेउस फर्नांडेस और एक्सल दिसासी ने 93वें और 96वें मिनट में गोल करके वेस्ट हैम को लंदन स्टेडियम में खेले गए मैच में 2-2 की बराबरी पर ला दिया। इसके बाद मैच अतिरिक्त समय तक चला।
क्वार्टर फाइनल के इस मैच में अतिरिक्त समय में वेस्ट हैम के दो गोल ऑफसाइड होने के कारण रद्द कर दिए गए, जिसके बाद लीड्स ने शूटआउट में जीत हासिल की। वेस्ट हैम के फिनले हेरिक ने जोएल पिरो की पेनल्टी बचाई, लेकिन लीड्स ने पास्कल स्ट्रुइक के निर्णायक पेनल्टी गोल से अपनी टीम को जीत दिलाई।

इससे पहले निर्धारित समय में आओ तानाका और डोमिनिक कैल्वर्ट-लेविन के गोल से लीड्स ने 2-0 की बढ़त हासिल की थी। लीड्स सेमीफाइनल में चेल्सी से भिड़ेगा। दूसरे सेमीफाइनल मैच में मैनचेस्टर सिटी और साउथेम्प्टन आमने-सामने होंगे। ये मैच 25 और 26 अप्रैल को वेम्बली में खेले जाएंगे।



