Trending

केबिनों में ‘गंदा काम’, स्पा में रंगीन लाइटों के बीच चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, भारी मात्रा में कंडोम बरामद; जौनपुर का निकला बिल्डिंग मालिक

Varanasi : धर्म और संस्कृति की नगरी बनारस में एक बार फिर से पुलिस ने स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार के काले कारोबार का पर्दाफाश किया है। राजातालाब इलाके के कचनार में संचालित ‘AURA HEAVEN’ नामक कथित स्पा सेंटर पर पुलिस और एसओजी (SOG) की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को छापा मारा। अंदर का नजारा देखकर अधिकारियों के होश उड़ गए। यहां ‘स्वर्ग’ के नाम पर अनैतिक गतिविधियों का एक नर्क सजाया गया था।

 

रंगीन लाइटें और केबिनों में चल रहा था गंदा खेल

 

पशु चिकित्सालय के ठीक बगल में संचालित हो रहे इस स्पा सेंटर के भीतर जब पुलिस ने छापा मारा, तो वहां छोटे-छोटे केबिन बने हुए थे। इन केबिनों में रंगीन लाइटें जगमगा रही थीं, जिससे माहौल पूरी तरह ‘रंगीन’ दिख रहा था। तलाशी के दौरान पुलिस को भारी मात्रा में प्रयुक्त और अप्रयुक्त कंडोम, साथ ही कई अन्य आपत्तिजनक सामग्रियां मिलीं, जो यहां चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का स्पष्ट सबूत हैं।

 

छापेमारी के दौरान मची भगदड़, 5 गिरफ्तार

पुलिस की अचानक दस्तक से सेंटर में हड़कंप मच गया। अंधेरे का फायदा उठाकर सेंटर का संचालक अनिल कुमार मौके से फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से 3 युवतियों और 2 युवकों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए दोनों युवक पास के ही मिर्जामुराद इलाके के रहने वाले बताए गए हैं।

 

मालूम हुआ कि यह धंधा जौनपुर के मनोज गुप्ता नामक व्यक्ति की बिल्डिंग में चल रहा था। इसे करीब दो महीने पहले जौनपुर के अनिल कुमार ने किराए पर लिया था, ताकि यहां देह व्यापार का नेटवर्क फैला सके। मौके पर मौजूद साक्ष्यों की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है ताकि वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए जा सकें।

 

एसीपी राजातालाब अजय श्रीवास्तव ने इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए कहा कि वाराणसी में स्पा सेंटरों की आड़ में चल रहे अनैतिक कार्यों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि फरार संचालक अनिल कुमार की तलाश में दबिश दी जा रही है। साथ ही, सभी आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button