Trending

नेपाल में आज से आएगी चुनाव में तेजी, प्रचार शुरू

काठमांडू : नेपाल में पांच मार्च को होने वाले प्रतिनिधि सभा के चुनाव में आज से तेजी आएगी। सभी उम्मीदवार औपचारिक चुनाव प्रचार शुरू करेंगे। नेपाल की चुनाव नियमावली के अनुसार, मतदान तिथि से पहले केवल 15 दिन की अवधि में ही उम्मीदवारों और राजनीतिक दलों को प्रचार करने की अनुमति होती है।

 

इस अवधि में वे जुलूस निकाल सकते हैं, आम सभाएं और रोड शो आयोजित कर सकते हैं तथा विभिन्न मीडिया माध्यमों से चुनाव संबंधी सामग्री प्रकाशित या प्रसारित कर सकते हैं। नियमावली के अनुसार, आज से दो मार्च की रात 12 बजे तक प्रचार करने की अनुमति होगी। कार्यवाहक मुख्य निर्वाचन आयुक्त राम प्रसाद भंडारी ने कहा कि आयोग ने आचार संहिता के उल्लंघन के प्रति ‘शून्य सहनशीलता’ की नीति अपनाई है। इसलिए कोई भी प्रचार के दौरान आचार संहिता का उल्लंघन न करे।

 

आयोग ने सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से झूठी जानकारी, भ्रामक सूचनाओं और दुर्भावनापूर्ण सामग्री के प्रसार पर भी चिंता जताई है।

Related Articles

Back to top button