Trending

ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स में हुई गोलीबारी

राघवेंद्र प्रताप सिंह: ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स राज्य के एक कस्बे में गोलीबारी में 3 लोगों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक फायरिंग में एक शख्स घायल भी हुआ है। गोलीबारी की घटना के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि सूचना मिलने के बाद आपातकालीन सेवाओं को लेक कार्जेलिगो में बुलाया गया। इस कस्बे की आबादी करीब 1,500 लोगों की है। पुलिस ने अनुसार मृतकों में 2 महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। वहीं, एक अन्य पुरुष को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गोलीबारी करने वाला अकेला शख्स था फिर उसके साथ कोई और भी था, पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि हमलावर या हमलावरों के फरार होने की आशंका है। पुलिस ने लोगों से इलाके से दूर रहने और स्थानीय निवासियों से घरों के अंदर ही रहने की अपील की है।

सिडनी में हुई थी गोलीबारी :

इससे पहले 14 दिसंबर को सिडनी में हनुक्का उत्सव में गोलीबारी हुई थी। इसमें 15 लोगों की मौत हो गई थी। अधिकारियों का कहना है कि सिडनी के 2 कथित बंदूकधारी इस्लामिक स्टेट ग्रुप से प्रेरित थे। बंदूकधारियों ने 1996 के बाद ऑस्ट्रेलिया की सबसे बड़ी सामूहिक गोलीबारी को अंजाम दिया था।

Related Articles

Back to top button